Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका ने 10 हजार किमी रेंज वाली मिनटमैन-3 मिसाइल का किया परीक्षण
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका ने 10 हजार किमी रेंज वाली मिनटमैन-3 मिसाइल का किया परीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2023Updated:April 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमेरिका ने मिनटमैन-3 का सफल परीक्षण किया है. मिसाइल टेस्ट कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस पर एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड एयरमैन और नेवी एयरक्रू की एक संयुक्त टीम द्वारा किया गया है. यह 19 अप्रैल की सुबह 5.11 मिनट पर लॉन्च की गई. अमेरिकी वायु सेना ने शंकाओं को दूर करते हुए कहा, ‘इस तरह के परीक्षण पहले भी 300 से अधिक बार हो चुके हैं, इसका वर्तमान विश्व की घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है.’ एयरफोर्स ने स्पष्ट किया कि यह लॉन्च नियमित गतिविधियों का हिस्सा है. इसका उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि 21वीं सदी के खतरों को रोकने के लिए अमेरिका का न्यूक्लियर डेटरेंट सुरक्षित, विश्वसनीय और प्रभावी रहे.

     

     

     

    एयरफोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड की रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल के परीक्षण के बाद कमांडर जनरल थॉमस ए. बुसिएरे ने कहा, ‘हमारी वायु सेना में सामरिक प्रतिरोध सबसे महत्वपूर्ण मिशन है और यही अमेरिका की रक्षा की आधारशिला है. हमारे आदेश की नींव और हमारे मिशन को अंजाम देने की हमारी क्षमता स्ट्राइकर एयरमैन के कारण है, और मुझे उनकी क्षमताओं पर पूर्ण और अटूट विश्वास है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम वैश्विक हमले करने के लिए कभी भी और कहीं भी अपने परमाणु बलों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की रक्षा के लिए तैयार हैं.’

     

     

    मिनटमैन-3 की खासियत
    Minuteman III, अमेरिकी वायु सेना में 50 वर्षों से सेवा में है. इसे पहली बार 1970 में तैनात किया गया था. इसकी स्पीड 24000 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जाती है. इसकी ऑपरेशन रेंज 10 हजार किलोमीटर बताई गई है. मिनटमैन का पूरा नाम LGM-30G Minuteman-III है. LGM में L का अर्थ साइलो लॉन्च मिसाइल से है, क्योंकि यह जमीन में बने अंडरग्राउंड साइलो में रखी जाती है. G का अर्थ ग्राउंड अटैक और M का अर्थ गाइडेड मिसाइल है. यह वारहेड से लैस मिसाइल है जो युद्ध के समय परमाणु बम ले जाने में सक्षम है. Minuteman III अमेरिका के परमाणु शस्त्रागार में जमीन से चलने वाली एकमात्र अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है. यह दुनिया में कहीं भी अपने टारगेट को भेदने की ताकत रखती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 अप्रैल को PM मोदी एमपी के रीवा से दिखाएंगे दो ट्रेनों को हरी झंडी, यात्रियों को होगा फायदा
    Next Article राहुल गांधी की मानहानि केस में अर्जी खारिज, सजा पर निचली अदालत का फैसला बरकरार

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.