Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी, , एसएसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत सभी वरीय पदाधिकारी देर रात तक डटे रहे सड़कों पर, असामाजिक तत्व, नशेडियों, तेज वाहन चलाने वालों में रही दहशत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डीसी, , एसएसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत सभी वरीय पदाधिकारी देर रात तक डटे रहे सड़कों पर, असामाजिक तत्व, नशेडियों, तेज वाहन चलाने वालों में रही दहशत

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी, एसएसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत सभी वरीय पदाधिकारी देर रात तक डटे रहे सड़कों पर, असामाजिक तत्व, नशेडियों, तेज वाहन चलाने वालों में रही दहशत

    साक्ची चौक से 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन रात 12-01:30 बजे किए गए जब्त, साइलेंसर मॉडिफाई, ड्रंक एंड ड्राइव, तेज गति से वाहन चलाने पर की गई कार्रवाई

    आमजनों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन सजग, लोगों ने जिले के वरीय पदाधिकारियों का जताया आभार, कहा- सुरक्षित माहौल में मेला घमूने का आनंद हुआ दोगुना

    सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीसी, डीटीओ समेत अन्य सभी वरीय एवं सुपर जोनल, जोनल पदाधिकारी भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था के संधारण पर रखी नजर

    कोरोना महामारी के उपरांत 2 वर्ष के अंतराल पर आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने महाअष्टमी की देर रात्रि 02:30 बजे तक सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एडीसी, डीटीओ तथा अन्य सभी वरीय एवं सुपर जोनल, जोनल पदाधिकारी के साथ भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखा। इस दौरान प्रमुख चौक चौराहों में जाम की समस्या नहीं रहे, पण्डालों, संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ति को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देते रहे।

    जिले के वरीय पदाधिकारियों को सड़क पर उतरा देख विधि व्यवस्था को चुनौती देने वाले असावाजिक तत्वों, नशेड़ियों एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों में दहशत का माहौल देखा गया। साक्ची चौक में करीब देर रात करीब 12:30 बजे से 01:30 बजे तक चलाये गए जांच अभियान में 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन जब्त किए गए । कई वाहनों में साइलेंसर मॉडिफाई किए जाने के कारण जिनमें बुलेट की संख्या ज्यादा थी, वहीं ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर कार्रवाई की गई । वहीं जिले के वरीय पदाधिकारियों को सड़क पर उतरा देख आमजनों ने भी सुरक्षा महसूस करते हुए मेला भ्रमण का आनंद लिया तथा इस बात को लेकर खुशी भी जाहिर की कि उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित माहौल मिल रहा है जिसके लिए जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरीय पदाधिकारियों का भी आभार जताते दिखे।

    जिला उपायुक्त ने साक्ची स्थित सीसीआर से भी शहर भर एवं विभिन्न पूजा पंडालों में लगाये गए सीसीटीवी से विधि व्यवस्था संधारण पर नजर बनाये रखा। यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर मौके से पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए । कुछ मुख्य सड़कों में ठेला-खोमचा के कारण जाम होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को एक्शन लेने के निर्देश दिए।

    जिला उपायुक्त द्वारा नवमी एवं दशमी के मेला में लोगों की भीड़ को देखते हुए विधि व्यवस्था के संधारण का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में आम जनों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है। मंदिर में बैरिकेडिंग, मजिस्ट्रेट व भारी संख्या में पुरुष बल एवं महिला बल की तैनाती है, लोगों से लाइन में रहकर पूजा पण्डालों में दर्शन करने की अपील है। पण्डालों से भीड़ पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही प्रतिनियुक्त बल को स्थल छोड़ने का निर्देश है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजननायक की तरह काम कर रहे हैं स्वाथ्य मंत्री बन्ना
    Next Article जिला उपायुक्त ने पंडालों के निरीक्षण के दौरान सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को लेकर जताई अप्रसन्नता, खुद अपने हाथों सड़क से हटाये वाहन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.