Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अक्षय कुमार, राधिका मदान स्टारर ‘सरफिरा’ का मजेदार वेडिंग ट्रैक ‘चावट’ हुआ रिलीज़
    Headlines सिनेमा

    अक्षय कुमार, राधिका मदान स्टारर ‘सरफिरा’ का मजेदार वेडिंग ट्रैक ‘चावट’ हुआ रिलीज़

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अक्षय कुमार, राधिका मदान स्टारर ‘सरफिरा’ का मजेदार वेडिंग ट्रैक ‘चावट’ हुआ रिलीज़
    मुंबई.अक्षय कुमार स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सरफिरा’ के लेटेस्ट वेडिंग गीत पर झूमने के लिए तैयार हो जाइए! इसके बोल है ‘चावत’. ये महाराष्ट्रीयन थीम वाला गाना इस सीज़न हर वेडिंग का मुख्य आकर्षण बनने का वादा करता है. अपनी आकर्षक धुनों और जबरदस्त एनर्जी के साथ, ‘चावट एक ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन वेडिंग की खुशी को बखूबी दर्शाता है, जिससे यह हर प्लेलिस्ट में शामिल हो जाता है.

     

     

    इस गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा हैं. ‘चावट’ के बोल प्यार और सेलिब्रेशन के लिए एक परफेक्ट लीरिक्स है. जी.वी. प्रकाश कुमार द्वारा रचित इस गीत में एक नयापन और जोश है, जो इसे और भी खास बनाता है. श्रेया घोषाल की शानदार आवाज ‘चावट’ को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है, जो बस लोगों को दीवाना कर देने वाला है. गाने के हर नोट और लय को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये उत्सव के उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो ‘सरफिरा’ शोकेस करने की कोशिश कर रहा है.

     

     

     

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी ‘सरफिरा’ स्टार्ट-अप और एविएशन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक ड्रामा है. एक दमदार कहानी के साथ ये फिल्म आम आदमी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है. इस फिल्म में परेश रावल और सीमा बिस्वास जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं. “सरफिरा” वीर जगन्नाथ म्हात्रे की यात्रा को फोलो करती है जिसे अक्षय कुमार प्ले कर रहे हैं, जो भारत में हवाई यात्रा में क्रांति लाने के लिए सभी बाधाओं को पार करता है.

     

     

    सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के संवादों के साथ, और जी.वी. प्रकाश कुमार द्वारा संगीतबद्ध, सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया (केप ऑफ गुड फिल्म्स), साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा किया गया है. ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में मैन्यूफ्रैक्चिरंग उद्योग 10 वर्षो में कई गुणा बढ़ने को तैयार: कमल बाली
    Next Article यूरो कप 2024 में फ्रांस से पेनल्टी शूटआउट में हारकर बाहर हुई पुर्तगाल

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.