Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप यादव को मिला टिकट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप यादव को मिला टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप यादव को मिला टिकट
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव. सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक और लिस्ट में पार्टी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित किया है. इसी के साथ बलिया सीट पर सपा ने वरिष्ठ नेता सनातन पांडेय को उम्मीदवार बनाया है.

     

    इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है कि, कन्नौज से अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि ईटीवी भारत शुरू से ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव न लड़ने की खबर प्रकाशित की थी. सोमवार को आधिकारिक रूप से सपा ने तेज प्रताप यादव को कन्नौज से प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

     

    समाजवादी पार्टी ने कन्नौज सीट पर भी अपने परिवार से उम्मीदवार बनाया है. इसके पहले डिंपल यादव मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव आजमगढ़, आदित्य यादव बदायूं और अक्षय यादव को फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में उतारा गया है. अब कन्नौज में भी अखिलेश यादव ने अपने परिवार के सदस्य तेज प्रताप यादव को टिकट दे दिया है.

     

     

    तेज प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पोते हैं. तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह यादव राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे, लेकिन 36 साल की उम्र में उनका असमय निधन हो गया था. वो ब्लाक प्रमुख रहे हैं. जिस लिहाज से तेज प्रताप यादव उनके भतीजे हैं. तेज प्रताप की पत्नी राजलक्ष्मी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. यानि तेज प्रताप लालू प्रसाद के दामाद हैं. तेज प्रताप मैनपुरी से पहले भी सांसद रह चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:कोवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजा बेचते तस्कर को किया गिरफ्तार,1.64 किलो गांजा और मोबाइल बरामद
    Next Article बीआरएस नेता के. कविता को कोर्ट से नहीं मिली राहत ,2 मई तक बढ़ा दी जेल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.