Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंच कर आतिशी की खैरियत पूछी
    Breaking News Headlines राजनीति

    अखिलेश ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंच कर आतिशी की खैरियत पूछी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अखिलेश ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंच कर आतिशी की खैरियत पूछी

    नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी से यहां लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की सत्ता में आई है, तब से मुख्यमंत्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं।

    अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद संवाददाताओं से बात की।

    राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के बीच दिल्ली के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थीं, जिसके कारण मंगलवार तड़के उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

    अखिलेश यादव ने कहा, ”मैं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए आया था। वह न केवल बहादुर हैं, बल्कि लोगों के लिए लड़ना भी जानती हैं। वह दिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार लड़ती रही हैं।”

     

     

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है तब से मुख्यमंत्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

    उन्होंने कहा, ”केंद्र ने दिल्ली सरकार के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया है। अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सरकार बनाकर स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया, लेकिन उन्होंने (केंद्र सरकार ने) इसमें बाधाएं पैदा कर दीं।”

     

     

    यादव ने यह भी दावा किया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उन लोगों को फंसा रही है जो भाजपा के लिए खतरा हैं।

    अखिलेश यादव ने कहा, ”अब जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि उन्हें जेल से बाहर आने से रोकने के लिए फंसाया जा रहा है। सीबीआई उन लोगों को फंसा रही है जो उनके (भाजपा के) लिए खतरा हैं।”

    यादव ने कहा, ”सीबीआई और अन्य संस्थाओं का दुरुपयोग करने के कारण ही लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। वे किसी तरह से चुनाव हारने से बच गए।”

     

     

     

    दिल्ली सरकार में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी की सेहत बिगड़ने पर उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया है। हालांकि चिकित्सकों ने मंगलवार को बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

    आतिशी ने राजधानी में गहराए जल संकट के कारण 21 जून को भूख हड़ताल शुरू की थी, लेकिन मंगलवार तड़के उनकी सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की वजह से उनकी भूख हड़ताल समाप्त हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: केजरीवाल को CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार, सुनवाई से पहले बड़ा एक्शन
    Next Article बिरला की अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपने पूरे करेगी : प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.