हरे लाल महतो आजसू प्रत्याशी बन चुनाव में आएंगे,और एन .डी. ए. प्रत्याशी के रूप में जीत कर जाएंगे – सुदेश महतो.
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल चांडिल प्रखंड के भादूडीह में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह के बहाने 24 विधान चुनाव का फूंका बिगुल. युवाओं और युवतियों ने थामा आजसू का दामन .
मौके पर आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने राज्य की खोई अस्मिता को लौटाने और जनता के साथ विश्वास के संबंध को मजबूत बनाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व है। आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन-रात मेहनत करने की बात कही। मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया। चुल्हा प्रमुख हर एक परिवार की आवश्यकताओं को नेतृत्व प्रदान करने का काम करेगा। इस दौरान क्षेत्र के कई समाजसेवियों और युवाओं ने पार्टी का दामन थामा।
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हम मिशन 2024 की शुरुआत ईचागढ़ से कर रहे हैं।
उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि निशुल्क बिजली का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार निर्बाध बिजली देने में असफल है। गांव के लोग बिजली व्यवस्था से त्रस्त हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसे बदलने में महिनों लग जाते हैं। यह राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था का एक नजारा है। झारखंड को बिगड़े हालात से निकालना हम सबकी प्रतिबद्धता है।
मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य की मौजूदा परिस्थिति से समाज का हर एक वर्ग हताश और निराश है। इस परिस्थिति को बदलने और राज्यवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि चूल्हा प्रमुख पार्टी के मजबूत पिलर हैं। आने वाले चुनाव में हम सभी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में जाएंगे. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा पर 35 वर्ष से शोषकों का राज है, जनता के सहयोग से इस अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस, महासचिव हरेलाल महतो, रविशंकर मौर्य, सुनिल सिंह, सत्यानारायण महतो, शुषेण महतो, मांझी साव (अशोक), सचिन महतो, आरती सिंह, अशित सिंह पातर, मनोरंजन ठाकुर, दुर्योधन गोप,कुकरू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, कल्लु अंसारी , इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.