Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस, जरा एक एहसान कर….
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    बस, जरा एक एहसान कर….

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बस, जरा एक एहसान कर….

    अजीत राय
    यह कोविड-19 अभी तक कितनी जानों को अपने आगोश में ले लिया, का न तो हमारे पास कोई सटीक आकलन है, और कितनी जिंदगियों को अभी अपनी चपेट में लेगा, का अनुमान लगाया जा सकता है। पर, एक बात जो सबसे ज्यादा पीड़ा पहुंचाने वाली है, वह यह है कि इसके रोकथाम और इस पर जीत पाने के लिए, हर स्तर पर जिस मैराथन प्रयास और जद्दोजहद की जरूरत नजर आती है, पर समय जाया न कर, हम सियासी नफा-नुकसान और सियासी बढ़त को बढ़ाने-घटाने के गणीत में उलझने से बाज नहीं आ रहे, जो कि समय की नजाकत के हिसाब से निंदनीय है।
    इधर, दो दिन पहले कोरोना के जिस नये वायरस का स्ट्रेन सिंगापुर से जोड़ते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तत्काल सिंगापुर से हवाई सेवाएं रोके जाने चाहिए वाला बयान दिया, और, उनके उस बयान को लेकर जिस तरह की बातें की गईं, वह महज सिंगापुर की सरकार को खुश रखने की कवायद से ज्यादा कुछ भी नहीं है। अगर, किसी तीसरी तबाही के मंजर से बचने के मद्देनजर उन्होंने ऐसा कह भी दिया, तो उसको लेकर इतना सियासी तूफान खड़ा करने की कोई जरूरत ही नहीं थी। मगर, इस मामले में अरविंद कजरीवाल को कहीं सियासी बढ़त न मिल जाएं, को ध्यान में रखकर उन पर गंदी राजनीति करने का आरोप मढ़ देना, किसी भी कोण से गले नहीं उतरता। अगर, अरविंद केजरीवाल का महज यह बयान एक गंदी राजनीति का हिस्सा है, तो अपने सदर-ए-निजाम नरेंद्र मोदी के जिस सियासी और चुनावी जिद की वजह से देश की लाखों जिंदगियां काल के गाल में समा गईं, क्या इससे भी कोई गंदी राजनीति हो सकती है..??
    आज जिस दूसरी लहर की तबाही को हम भारतवासी ही नहीं, पूरा विश्व देखने को अभिशप्त है, के तार ब्रिटेन से जुड़े थे। मामला संज्ञान में आते ही, हमारे देश के कर्तव्यनिष्ठ वैज्ञानिकों ने एहतियातन केंद्र की सरकार को सतर्क हो जाने की पुनीत सलाह दी थी। पर, हमने उनकी नेक सलाहों को तवज्जो नहीं दिया, और परिणाम हम सबके सामने है। बेशक, सिंगापुर की सरकार थोड़ा सख्त मिजाज है, और कोरोना के लिए बने नियम-कायदे मनवाने के प्रति भी हमारे मुकाबले कहीं ज्यादा सख्त है। नतीजतन, वहां सक्रमितों की संख्या बहुत कम है। मगर, इस बात की क्या गारंटी कि सिंगापुर से आने वाला कोई यात्री अपना समुचित टेस्ट करवा कर आ रहा हो…? या, वह संक्रमित न हो..? दूसरा, क्या यह सही नहीं है कि अन्य देशों के मुकाबले हमारे देश के एयरपोर्ट पर करोना जांच की व्यवस्था काफी लचर है..??
    सच्चाई तो यही है, कि हमारे यहां एयरपोर्ट पर सही तरीके से जांच होती ही नहीं। अगर, ढंग से कोरोना की जांच होती, तो एयरपोर्ट से बाहर किसी मरीज को बगैर मंजूरी पैर रखने की हिम्मत तक नहीं होती। पर, हमारी लचर व्यवस्था का ही आलम है कि लोग एयरपोर्ट पर जांच करवाते हैं, और रिपोर्ट आने से पहले ही किसी अन्य मार्ग से अपने गंतव्य को निकल जाते हैं। लिहाजा, देश की तमाम सरकारों को, 80 फीसदी अधिक तेजी से फैलने वाले इस कोरोना स्ट्रेन पर, किसी भी तरह की सियासत करने की बजाय सतर्क रहते हुए समन्वय बनाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के बिरसानगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियां और तीन लड़के पकड़ाये, थाना पर हो रही गहन पूछताछ
    Next Article पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित करें,मृतकों को मुआवजा दे सरकार-सेठी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.