Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन से यात्री दहशत में, करोड़ों के टिकट कैंसिल
    Breaking News Headlines

    अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन से यात्री दहशत में, करोड़ों के टिकट कैंसिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गर्मी की छुट्टी में घूमने और दर्शनीय स्थलों पर दर्शन जाने वाले रेल यात्रियों को प्रदर्शनों के चलते यात्रा रोकनी पड़ रही है. ट्रेनों में हुई तोड़फोड़ और ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग टिकट कैंसिल करा रहे हैं. पूरी तरह से आंदोलन के समाप्त ना होने की वजह से लोग अभी भी लगातार टिकट कैंसिल करा रहे हैं. अब तक हजारों यात्रियों ने करोड़ों का टिकट रिफंड कराया है. 17 जून को शुरू हुई हिंसा के बाद टिकट कैंसिलेशन का सिलसिला अभी तक जारी है.

    इस बीच रेलवे को भी उपद्रवियों द्वारा रेलगाड़ियों व स्टेशनों पर तोड़फोड़ और आगजनी से काफी नुकसान हो चुका है. सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के विरोध में 17 जून से शुरू हुए आंदोलन के चलते अब तक पांच दिनों में उत्तर मध्य रेलवे के क्षेत्र से गुजरने वाली सवा दो सौ ट्रेनें निरस्त हुई हैं. ट्रेनों के निरस्त होने से बड़ी संख्या में यात्री भी टिकट कैंसिल करा रहे हैं. नार्थ सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ अमित मालवीय के मुताबिक यात्रियों को टिकट कैंसिलेशन पर फुल रिफंड दिया जाता है. यात्रियों को टिकट कैंसिलेशन और रिफंड लेने में कोई असुविधा और परेशानी ना हो इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर हेल्पडेस्क बनाई गई है.
    उनके मुताबिक प्रयागराज, आगरा, झांसी आदि स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क खोले गए हैं. इन पर तैनात रेल कर्मचारी यात्रियों को रिफंड लेने में मदद करते हैं. इसके साथ ही साथ दूसरी ट्रेनों की जानकारी भी देते हैं. वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ अमित मालवीय के मुताबिक अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शनों के चलते रेलवे स्टेशनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही सिविल पुलिस और पीएसी की भी तैनाती की गई है. स्टेशनों पर पुलिस की गश्त जारी है और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है, ताकि किसी अराजक स्थिति का कोई सामना ना करना पड़े.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानपुर हिंसा: 500-1000 रुपये में बुलाए गए थे पत्थरबाज
    Next Article खाने के तेल के भाव में आई गिरावट, कंपनियों ने प्रति लीटर ₹15-20 घटाए दाम

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    July 4, 2026

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.