Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवकुमार-सिद्धारमैया के बाद इन नेताओं ने किया CM पद का दावा, कांग्रेस आलाकमान की मुश्किलें बढ़ीं
    Headlines राजनीति

    शिवकुमार-सिद्धारमैया के बाद इन नेताओं ने किया CM पद का दावा, कांग्रेस आलाकमान की मुश्किलें बढ़ीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शिवकुमार-सिद्धारमैया के बाद इन नेताओं ने किया CM पद का दावा, कांग्रेस आलाकमान की मुश्किलें बढ़ीं
    नई दिल्ली. आलाकमान के रातों की नींद गायब है. क्योंकि डर है ‘ऑपरेशन लोटस’. कर्नाटक कांग्रेस भुग्तभोगी है. 2019 की गलती वो अब नहीं दोहराएगी. डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक दी है. लेकिन इसी बीच एक और कांग्रेस नेता ने सीएम पद के लिए अपना नाम आगे बढ़ाया है. यानी की अभी तक तो दो खिलाड़ी थे अब एक और खिलाड़ी आगे आ गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि डीके शिवकुमार ने खरगे से कह दिया है कि या तो उन्हें सीएम बनाया जाए या फिर विधायक रहने दे.वो डिप्टी सीएम और मंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं. कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप सिद्धारमैया और शिवकुमार में ही चुनाव कर रही है. लेकिन इसी खींचतान के बीच कई नेता अब इसका फायदा उठाना चाहते हैं. कई नेताओं ने डिप्पी सीएम पद के लिए भी पार्टी के सामने अपना नाम आगे कर दिया है.

     

     

     

    कर्नाटक कांग्रेस के दलित नेता हैं जी परमेश्वर. कर्नाटक के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं. 2010 से 2018 तक वो कर्नाटक कांग्रेस चीफ भी रहे. वो भी अब सीएम पद की रेस में आ चुके हैं. 2013 में जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी तो वो सीएम पद की रेस में सबसे आगे थे. लेकिन इसी बीच वो सिद्धारमैया से दौड़ में हार गए. उन्होंने कहा कि अगर मैं चुप ही इसका मतलब ये नहीं कि मैं दौड़ में नहीं हूं. अगर मैं चाहूं तो हंगामा कर सकता हूं. मेरे साथ 50 विधायक हैं. लेकिन पद के लिए लामबंदी की आवश्यकता नहीं होती.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि मैं 8 साल तक पार्टी का चीफ रहा. अध्यक्ष के तौर पर खूब मेहनत की. पार्टी को सत्ता में लाया. मैंने डिप्पी सीएम के रूप में काम किया है. मैं सीएम पद के लिए पैरवी नहीं करना चाहता मगर ऐसा नहीं है कि मैं सक्षम नहीं हूं. मैंने कभी ये नहीं कहा कि अगर मुझे सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तो मैं मना कर दूंगा. बीजेपी का सबसे बड़ा नुकसान मुंबई कर्नाटक रीजन से हुआ है. ये कभी पार्टी का गढ़ होता था मगर यहां की 50 सीटों में कांग्रेस को 33 सीटें मिली हैं.

     

     

     

    बेलगावी उत्तर से विधायक आसिफ सैत ने सतीश जारकीहोली का नाम सीएम पद के लिए उठाया है. वही जारकीहोली जिसने हिंदू शब्द का अर्थ ‘गंदा’ बताया था. खुद पार्टी इसके साथ नहीं थी. कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा काट लिया था. जारकीहोली राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. सैत ने कहा है कि नॉर्थ कर्नाटक के जारकीहोली नेता हैं और उन्हें यह पद दिया जाना चाहिए. जबकि डिप्टी सीएम के लिए उपमुख्यमंत्री पद सीनियर लीडर ज़मीर अहमद खान को दिया जाना चाहिए. सैत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को लेटर लिखा है. अगर जवाब नहीं आया तो पार्टी को एक समुदाय का विरोध झेलना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाई-स्लिट गाउन में दिखा ईशा गुप्ता का स्टाइलिश अंदाज
    Next Article पश्चिम बंगाल में बम बनाने की अवैध फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट में 9 लोगों की मौत, कई घायल गंभीर

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.