Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद, भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines राजनीति

    महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद, भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023Updated:September 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद, भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
    संसद के दोनों सदनोंं राज्यसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। जिसके बाद से ही पूरे देश में इसको लेकर हर्षोल्लास है। पीएम के स्वागत समारोह के दौरान करीब एक हजार महिला कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम के बीजेपी मुख्यालय पहुंचते ही उन पर फूलों की वर्षा की और बुके भेंट कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

     

    भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी भव्य स्वागत
    इस भव्य स्वागत समारोह का आयोजन दिल्ली भाजपा की महिला शाखा ने किया है। बीजेपी मुख्यालय में इस समय जश्न का माहौल है। महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नांच गाना किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। गुरुवार को जब महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से पास हुआ था तो महिला सांसदों ने बुके देकर और शॉल भेंटकर पीएम मोदी का आभार जताया था। इस दौरान सभी ने विक्ट्री साइन भी दिखाया था। आज बीजेपी मुख्यालय में इस बिल के पास होने की खुशी में पीएम मोदी का स्वागत किया गया है।

     

     

     

    हम सबके लिए एतिहासिक क्षण : जेपी नड्डा
    वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये हम सबके लिए एतिहासिक क्षण है जो इतिहास में आगे चलकर दर्ज होगी और लंबे समय तक याद किया जाएगा। ये महिला आरक्षण बिल को समय पर लाकर पीएम मोदी ने इसे जो पारित करवाया है उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हम जानते हैं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी ने अनेकों कदम उठाएं हैं।

     

     

     

    सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं : पीएम मोदी
    पीएम मोदी ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी। मैं पूरे देश को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते देखा। हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें यह इतिहास बनाने का अवसर दिया है। महिला आरक्षण बिल राह में तरह-तरह की बाधाएं थी लेकिन जब नीयत पवित्र होती है, प्रयासों में पारदर्शिता होती है तो परेशानियों को भी पार करके भी परिणाम लाती है।

    पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। ये अमृतकाल में सबके प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा और मजबूत कदम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईजीएनसीए द्वारा 22 सितंबर से होगा तीन दिवसीय नदी उत्सव का आयोजन
    Next Article न्यायमूर्ति के पी देव के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.