Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील सीएमडी पर एफआईआर होने के बाद बर्खास्त करने की उठी मांग , महिला अधिकारी न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पश्चिम बंगाल रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील सीएमडी पर एफआईआर होने के बाद बर्खास्त करने की उठी मांग , महिला अधिकारी न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील सीएमडी पर एफआईआर होने के बाद बर्खास्त करने की उठी मांग , महिला अधिकारी न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति पर गंभीर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यूसील में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने जादूगोड़ा थाना में कांड संख्या 43/2025 के तहत एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पूरे यूसील प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

     

    पीड़ित महिला अधिकारी ने बताया कि सीएमडी द्वारा लगातार यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। न्याय की गुहार लेकर उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) को भी पत्र लिखा, लेकिन एक महीने बाद भी कार्रवाई न होने पर अंततः थाना में शिकायत दर्ज कराई।

    महिला अधिकारी ने कहा
    “न्याय के लिए हर दरवाजे पर दस्तक दूंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग तक जाऊंगी।”

     

    महिला संगठनों और यूनियन में आक्रोश

    घटना से महिला संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है – “अगर किसी संस्थान में महिला कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बड़ी चुनौती है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”
    यूसील के पूर्व यूनियन नेताओं ने भी इसे “संस्थान की छवि पर सबसे बड़ा धब्बा” बताया। उनका कहना है कि पहली बार सीएमडी स्तर के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है।

     

    आरोपों पर सीएमडी ने दी चुप्पी

    अपने ऊपर लगे आरोपों पर डॉ. संतोष सतपति ने मीडिया से बात करने से इंकार करते हुए कहा –
    “मामला न्यायालय में है, अपनी बात वहीं रखूंगा।”

    जांच में असर न पड़े, सीएमडी को हटाने की मांग

    क्षेत्र में यह मांग जोर पकड़ रही है कि जांच के दौरान सीएमडी को पद से हटाया जाए, ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सकें। साथ ही, प्रशासन से अन्य अधिकारियों की अनैतिक गतिविधियों की जांच और छापेमारी की भी मांग उठ रही है।

    पुलिस की चुनौती

     

    थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल मामले के अनुसंधानकर्ता हैं। उन्होंने कहा “मामला घाटशिला कोर्ट भेज दिया गया है।

     

    यूसील पर पहले से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, अब इस यौन शोषण प्रकरण ने उसकी छवि को और धूमिल कर दिया है। केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग उठ रही है ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके।

     

    महिला अधिकारी न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार यूसील सीएमडी पर एफआईआर होने के बाद बर्खास्त करने की उठी मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद की खबर का असर: जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार 
    Next Article संयुक्त बलों की बड़ी कार्रवाई: कुचाई में नक्सलियों का 125 किलो विस्फोटक बरामद, बम निरोधक दस्ता ने मौके पर किया नष्ट

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.