Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 वर्षों के बाद बागबेड़ा कॉलोनी की सभी सड़कों का 2.34 करोड़ से होगा निर्माण, टेंडर जारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    22 वर्षों के बाद बागबेड़ा कॉलोनी की सभी सड़कों का 2.34 करोड़ से होगा निर्माण, टेंडर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    22 वर्षों के बाद बागबेड़ा कॉलोनी की सभी सड़कों का 2.34 करोड़ से होगा निर्माण, टेंडर जारी
    विधायक संजीव सरदार की पहल और जनप्रतिधिनियों का प्रयास लाया रंग
    ग्रामीण कार्य विभाग करायेगा निर्माण, रोड नंबर एक से छह तक 12 माह में बनकर तैयार होगी सड़क
    पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक संजीव सरदार से मिलकर धन्यवाद दिए

     

    जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 1 से लेकर 6 तक जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य चालू करवाने की बात कही गई । सारी बातों से अवगत होकर विधायक संजीव सरदार ने जल्द ही सड़क निर्माण कार्य चालू करवाने का आश्वासन दिए हैं।

     

     

    बताते चलें कि 22 वर्षों के बाद बागबेड़ा आवासीय कॉलोनी की सड़कों के भाग्य संवरने वाले हैं. ग्रामीण कार्य विभाग ने कॉलोनी में रोड नंबर एक से छह तक और सभी ब्रांच रोड की मरम्मत व निर्माण का टेंडर जारी किया है. इस पर 2.34 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. सड़कों के निमार्ण में 12 माह का समय तय किया गया है. यह माना जा रहा है कि सड़कों के नये सिरे से निर्माण कराये जाने के बाद यहां जलजमाव व गंदगी की समस्या का स्थायी निदान हो जायेगा. इसके पूर्व वर्ष 2002 में संबंधित विभाग के द्वारा 1 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य करवाया गया था।

     

     

    बागबेड़ा की जर्जर हाल सड़कों को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अग्रणी रही है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर सहित सभी वार्ड सदस्य इसके लिए लगातार विधायक संजीव सरदार से आग्रह कर रहे थे कि सरकार के स्तर पर ऐसा कुछ किया जाये जिसका फायदा बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को मिल सके.

     

     

    विधायक संजीव सरदार की पहल का असर रहा कि यह मामला सरकार तक पहुंचा और अंत में वर्षा से जर्जर सड़कों के भाग्य संवरने का रास्ता साफ हो सका. बागबेड़ा में सड़कों की स्थिति यह है कि टूटी-सड़क और बह रही नालियों के कारण कई जगह तो लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है.
    बागबेडा कॉलोनी की सड़कों के नवनिर्माण का टेंडर निकलने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक संजीव सरदार को धन्यवाद दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला दिवस पर नारी शक्ति को पीएम मोदी का तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपये घटाए
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी पप्पू सरदार के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.