Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

     

     

    शुक्रवार रात जारी आदेश के मुताबिक, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रभात कुमार मिश्रा को योजना और सांख्यिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार के साथ वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    मिश्रा पहले सिंचाई और जलमार्ग विभाग के साथ जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग और परियोजना निदेशक, एआईडीएम के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

     

     

    आदेश के अनुसार, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को सिंचाई एवं जलमार्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    1991 बैच के आईएएस अधिकारी पंत के पास पहले योजना एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार था।

     

     

    आदेश के मुताबिक, 1993 बैच की आईएएस अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) रोशनी सेन जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग की नयी एसीएस और परियोजना निदेशक, एडीएमआई होंगी।

    इसमें कहा गया है कि सेन अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में मत्स्य पालन, जलीय कृषि, जलीय संसाधनों और बंदरगाह मामलों का प्रभार संभालती रहेंगी। वह पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर भी बनी रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टालिन ने अमेरिका में एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालयों का दौरा किया
    Next Article Paris Paralympics : अवनि को गोल्ड, मनीष ने सिल्वर, मोना-प्रीति ने जीता ब्रॉन्ज

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.