Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर पुलिस की ब्राउन शुगर को लेकर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ डोली प्रवीण का बेटा शाहबाज हुआ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर पुलिस की ब्राउन शुगर को लेकर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ डोली प्रवीण का बेटा शाहबाज हुआ गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आदित्यपुर पुलिस की ब्राउन शुगर को लेकर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ डोली प्रवीण का बेटा शाहबाज हुआ गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    आदित्यपुर पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस ने कुख्यात पेडलर डोली प्रवीण के पुत्र शाहबाज खान उर्फ गुड्डू तथा आसमान बीबी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्लिम बस्ती से इन्हें गिरफ्तार किया है।

     

    पुलिस इनके पास से 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1 लाख 49 हजार 7 सौ 80 रूपए कैश बरामद किए हैं। बताते चलें ब्राउन शुगर का बाजार में मूल्य 22 लाख 68 हजार बताया जा रहा है। पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आदित्यपुर थाना में मामले का उद्वेदन करते हुए सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

     

    उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। बीते दो माह में ब्राउन शुगर बेचने वाले 14 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नशे कारोबारी के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के नए कानून के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। एसपी ने बताया कि जो आरोपी गिरफ़्तार हो रहे हैं उनका सीडीआर खंगाला जा रहा है।

     

     

    उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस की प्रयास है की तह तक जाकर यह कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करने का काम किया जाएगा। छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, धीरंजन कुमार, रंजीत कुमार सिंह, समा लकड़ा, नीतीश पांडे, राघवेंद्र, शिव शंकर दास आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला एसपी मुकेश लुणायत द्वारा आदित्यपुर क्षेत्र में भ्रमण, पूजा पंडालों की पार्किंग-ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article जनप्रतिनिधि का उदासीन रवैया का दंश झेल रहे हैं बस्ती वासी : विकास सिंह

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.