Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर : पुलिस ने बेलडीह बस्ती से दो जिंदा बम किया बरामद ,सीआरपीएफ टीम के सहयोग से हुआ डिफ्यूज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर : पुलिस ने बेलडीह बस्ती से दो जिंदा बम किया बरामद ,सीआरपीएफ टीम के सहयोग से हुआ डिफ्यूज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    आदित्यपुर: पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने बेलडीह बस्ती से दो जिंदा बम बरामद करते हुए उसे सीआरपीएफ 157 बटालियन के सहयोग से मौके पर ही डिफ्यूज कर एक बड़ी घटना को अंजाम देने से बचा लिया है. पुलिस ने सूरज तंतुबाई नामक अपराध कर्मी को हिरासत में लिया है जिसने कई अहम राज पुलिस को बताए हैं.

     

     

     

    थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिले गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सूरज तंतुबाई अपने घर पर बम छिपाकर रखा हुआ है, जो किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई. जहां सूरज तंतुबाई के घर से दो जिंदा बम बरामद किए गए. जिसे सीआरपीएफ 157 बटालियन के सहयोग से मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. उन्होंने बताया कि सूरज का पिता अर्जुन तंतुबाई भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल जा चुका है. फिलहाल वह जमानत पर है.

     

     

     

    उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में सूरज तंतुबाई ने बताया कि उसे अपराध कर्मी मोती लाल बिश्नोई, टून लोहार, भट्टा लोहार, राजू हेसा द्वारा बम उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने बताया कि सभी अपराधी कर्मी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया. फिलहाल सभी अपराध कर्मियों की तलाश की जा रही है. इस अभियान में उनके साथ एएसआई अभिषेक कुमार, सुमन सौरभ शिव बच्चन यादव चालक तिरिया एवं सीआरपीएफ 157 बटालियन की बम निरोधक दस्ता शामिल थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस

    Related Posts

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.