Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओड़िसा भेजे जा रहे करीब 16 टन लोहे को गायब करने की योजना को आदित्यपुर पुलिस ने नाकाम
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ओड़िसा भेजे जा रहे करीब 16 टन लोहे को गायब करने की योजना को आदित्यपुर पुलिस ने नाकाम

    Aman KumarBy Aman KumarMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओड़िसा भेजे जा रहे करीब 16 टन लोहे को गायब करने की योजना को आदित्यपुर पुलिस ने नाकाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।बीते 26 मई को औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंद्राणी इंटरप्राइजेज से ट्रक में लोड कर ओड़िसा भेजे जा रहे करीब 16 टन लोहे को गायब करने की योजना को आदित्यपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने उंक्त ट्रक को रांची के पुदांग दीपाटोली लाजपत राय चौक से बरामद कर लिया है। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि वह लोहा तीन अलग अलग ट्रकों में लोड किया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है। मौके से पुलिस ने राजन कुमार महतो नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपी ललितेश प्रसाद और विक्की फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इंद्राणी इंटरप्राइजेज से लोड करने के बाद जब ओड़िसा में डिलीवरी नहीं पहुंचा तो वहां से कंपनी में संपर्क किया गया। इसके बाद इंद्राणी इंटरप्राइजेज के अधिकारी अमित केसरी इसकी खोज करते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए लोहा समेत ट्रक को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही कंपनी से लोहा लोड कर ट्रक डिलीवरी के लिए निकला, रास्ते मे ही कुछ अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर जबरन गाड़ी रांची की ओर मोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। रांची में ही माल खपाने की योजना थी। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारी अमित केसरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    ओड़िसा भेजे जा रहे करीब 16 टन लोहे को गायब करने की योजना को आदित्यपुर पुलिस ने नाकाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने मंजू सिंह और प्रकाश कोया को दी जिम्मेदारी
    Next Article 30 मई से 5 जून पर्यावरण दिवस तक सोनारी मे निशुल्क पौधा वितरण

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.