Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर पुलिस ने तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन किया 12 आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर पुलिस ने तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन किया 12 आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर पुलिस ने तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन किया 12 आरोपी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता  

    मंजीत कुमार जमशेदपुर

     

    सरायकेला : आदित्यपुर थाना पुलिस ने चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मामलों में चोरी किए गए सामानों को बरामद करने में भी सफलता प्राप्त हुई है।

    पहला मामला : कमसा स्टील से मोटर पंप की चोरी

    दिनांक 13 जनवरी 2025 को दर्ज आदित्यपुर थाना कांड संख्या 15/25 के तहत कमसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड से अज्ञात चोरों द्वारा 8 लाख रुपये मूल्य के 15 मोटर पंप चोरी किए गए थे।
    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया और चोरी गए मोटर पंपों को कटे हुए स्थिति में नंद किशोर भारती उर्फ नंदु के टाल से बरामद किया।

    दूसरा मामला : लोहे के बीम और एंगल की चोरी

    31 जुलाई 2024 को दर्ज कांड संख्या 278/24 में अज्ञात चोरों ने लाजिस्टिक प्लांट से लोहे के बीम और एंगल चोरी किए थे। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त मनोज मोदी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामानों को बरामद किया।

    तीसरा मामला ; मोटर और अन्य सामानों की चोरी

    25 सितंबर 2024 को दर्ज कांड संख्या 359/34 में प्रिफेब्स बिहार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मोटर और अन्य सामानों की चोरी हुई थी। पुलिस ने सूरज बोदरा, तिरुप बारला उर्फ गोमया बारला, और बिट्टू बारला को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान बरामद किए। पुलिस द्वरा आरोपियों के पास से 15 मोटर (कटे हुए स्थिति में), 150 किलो लोहे का बीम, एंगल, और प्लेट्स और एक जंग लगा हुआ मोटर आदि बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नंद किशोर भारती, सुकरू मुखी, शेरू मुखी, सुमित मुखी, आकाश सिंह, विकास यादव, संजय राम, अनंतो प्रधान, मनोज मोदी, सूरज बोदरा, तिरुप बारला उर्फ गोमया बारला, और बिट्टू बारला शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। इस दल में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने कहा कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने क्षेत्र के उद्योगों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने परिसरों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    आदित्यपुर पुलिस ने तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन किया 12 आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव जन सत्याग्रह द्वारा संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article टाटा पावर ने झारखंड के जोजोबेरा में खेलों में उत्कृष्टता प्रशिक्षण देकर 4,000 छात्रों को सशक्त बनाया

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.