Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनेत्री श्रीया रेड्डी ने जन्मदिन पर लिया प्रण , सीखेंगी देसी मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू
    Headlines सिनेमा

    अभिनेत्री श्रीया रेड्डी ने जन्मदिन पर लिया प्रण , सीखेंगी देसी मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीया रेड्डी आज अपना जन्मदिन बेहद ही खास तरीके से मना रही है। उन्‍होंने इस खास दिन पर प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू को अपनाया। ‘सलार’ की अभिनेत्री ने अपने इस खास दिन को मनाने के लिए एक ब‍ेहद ही शानदार तरीका चुना। उन्‍होंने किसी भी तरह का कोई जश्‍न न मनाते हुए सांस्कृतिक जड़ों के प्रति अपने प्यार को उजागर किया।

     

     

    बता दें कि लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीया रेड्डी ने अपनी अपकमिंग फिल्‍म के लिए कलारीपायट्टू का गहन प्रशिक्षण लिया था। उनके मुताबिक तभी से मार्शल आर्ट से उनका रिश्‍ता गहरा हो गया। अपने इसी जुनून की वजह से अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू की ट्रेनिंग लेने का मन बनाया। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, “श्रीया ने दो दिवसीय कलारी कार्यशाला में भाग लिया, जहां उन्होंने मार्शल आर्ट के बारे में सीखा। यह उनके लिए न केवल कुछ नया करने की कोशिश करने के बारे में है, बल्कि यह खुद को चुनौती देने के बारे में भी है।

     

    श्रीया ने कहा, “यह लचीलेपन और ताकत के बारे में नहीं है, बल्कि मन और शरीर पर अधिकार प्राप्त करने के बारे में है। मेरे लिए कलारी मानसिक स्पष्टता और शरीर को एक हथियार के रूप में कैसे उपयोग करना है, इसकी समझ के बारे में है। कलारिपायट्टु सीखने का निर्णय मेरे जीवन के सर्वोत्तम निर्णयों में से एक है।” स्क्रीन पर अपनी निडर भूमिकाओं और नए अनुभवों को तलाशने के जुनून के लिए जानी जाने वाली श्रीया का अपना जन्मदिन कलारी के साथ मनाने का फैसला व्यक्तिगत विकास और सीमाओं को तोड़ने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनींद की दवा के कारण फंसी वर्ल्ड नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी, लगा प्रतिबंध
    Next Article बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर बैन लगाने कोर्ट का इंकार, युनूस सरकार ने कट्टरपंथी संगठन बताया था

    Related Posts

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    June 3, 2026

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.