पूर्वी सिंहभूम में अपात्र राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई, 20 हजार से अधिक नाम डिलीट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच और नाम हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री जुल्फीकार अंसारी ने जानकारी दी कि संदिग्ध आधार, RCMS, मौन राशन कार्डधारक और डुप्लिकेट लाभुकों की सूची में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध आधार प्रविष्टियां: 22,975 में से 20,067 नाम हटाए जा चुके, 2,746 का सत्यापन जारी। RCMS (18 वर्ष से कम या 100 वर्ष से अधिक आयु): 16,399 में से 2,274 नाम डिलीट, 793 योग्य, 13,332 का सत्यापन शेष। मौन राशन कार्डधारी (6 माह से अधिक समय से राशन नहीं उठाने वाले): कुल 1,64,237 में से 50,323 नाम हटाए, 576 योग्य, 1,13,338 का सत्यापन जारी।

इनमें सर्वाधिक जमशेदपुर शहरी क्षेत्र (68,565) और गोलमुरी-कम-जुगसलाई (46,703) में। डुप्लिकेट लाभुक: कुल 25,321 में से 426 नाम हटाए, 4,009 योग्य, 20,886 का सत्यापन जारी।

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाना है। अपात्र और डुप्लिकेट लाभुकों को सूची से हटाकर पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।


