Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्रवाई: तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 7 दुकानों में छापा, निजी स्कूलों के आसपास की गई कार्रवाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कार्रवाई: तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 7 दुकानों में छापा, निजी स्कूलों के आसपास की गई कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कार्रवाई: तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 7 दुकानों में छापा, निजी स्कूलों के आसपास की गई कार्रवाई

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के नेतृत्व में चलाया गया छापेमारी अभियान
    —————————–

    शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री नहीं हो इसके मद्देनजर
    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में कदमा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच दल में कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन शामिल रहे।

     

    छापामारी दल ने जुस्को स्कूल व डीबीएमएस स्कूल, कदमा के आसपास के दुकानों के यहां छापामारी कर जांच की तथा 7 दुकानों में तंबाकू उत्पाद पकड़े जाने पर कोटपा के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए1400 रुपए की जुर्माना राशि वसूल किया गया। टीम ने दुकान/पानगुमटी में तंबाकू, सिगरेट अथवा पान मसाला बेचने के साथ अन्य खाद्य सामग्री की जांच करते हुए भविष्य में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री नहीं किये जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी।

     

     

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने कहा कि स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पाद की बिक्री करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा भी बगैर चेतावनी के तंबाकू उत्पादों को बेचा जाना अवैध है। पकड़े गए तंबाकू उत्पादों को जब्त कर संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गयी, दोबारा पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, अभी चेतावनी और जुर्माना लेकर छोड़ा गया है। जब्त किए गए तम्बाकू उत्पाद का सीजर लिस्ट बनेगा और नष्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानों में अवैध तरीके से बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों को लेकर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘सांठगांठ वाले समूहों’ को प्राथमिकता देने से विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती, महंगाई बढ़ रही : राहुल
    Next Article बाबासाहेब का ‘अपमान’ करने के लिए शाह देश से माफी मांगें और इस्तीफा दें : कांग्रेस

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.