संजय कुमार झा की रिपोर्ट
समस्तीपुर :जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के मोड़वारा में SH88 मार्ग पर एक्सीडेंटल ट्रक में सिंघिया से बहेरी की ओर जा रहे बराती लदी हुई स्कॉर्पियो ने 12:00 बजे रात्रि में ट्रक के पीछे में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे स्कॉर्पियो के चालक के अलावे अन्य दो लोगों की मौत हो गई वही आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल होने की सूचना मिल रही है सिंघिया के पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कांत मण्डल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को इलाज करवाने के लिए सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर 6 लोगों को डीएमसीएच रेफर कर दिया।घायल व्यक्तियों का पहचान बेलगांव के मो0 मतीम के पुत्र मो0 फहीम, मो0 फैयाज ,मो0 मासूक के पुत्र मो0 शाहनवाज, मो0 रहू के पुत्र मो0शाहनवाज, मो0 शमशेर के पुत्र शब्बीर आलम, मो0 शहादत के पुत्र मो0 शाहनवाज के रूप में किया गया है बताया गया कि ये लोग बेलगांव से बतसपुर शादी समारोह में बाराती गया था तथा वापस लौट रहा था तो 2 दिन पूर्व जो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था उसके चालक की मौत हो गई थी वही ट्रक मुख्य सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा था जिसमें बराती वाला गाड़ी स्कॉर्पियो वापस लौटने के क्रम में तेज गति में रहने के कारण ट्रक में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे स्कॉर्पियो काफी क्षतिग्रस्त हो गया था 3 लोगों की मौत हो गई आधा दर्जन से अधिक लोग को घायल हो गया ।अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाया है और घायलों में और कई लोगों को मरने की संभावना जताया जा रहा है।समाचार प्रेषण तक प्रसासनिक स्तर पर पुष्टि नही की गई है

