Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्र की केमिकल फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से 6 की मौत, 12 जख्मी
    Breaking News Headlines

    आंध्र की केमिकल फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से 6 की मौत, 12 जख्मी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरू. आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद बॉयलर फट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई और 12 जख्मी हो गए. हादसा एलुरू जिले में बुधवार देर रात हुआ. एलुरू के एसपी राहुल देव शर्मा ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनो मिथाइल का रिसाव हो गया था. उसी ने आग पकड़ ली और हादसा हो गया.

    एलुरू के अक्किरेड्डीगुडेम में पोरस लैब में ये वारदात रात करीब 11.30 बजे हुई. फैक्ट्री में दवाओं में काम आने वाली सामग्री बनाई जा रही थी. उसी दौरान बॉयलर में कुछ गड़बड़ी के बाद एसिड लीक होने लगा. उसके बाद जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. फैक्ट्री में उस वक्त नाइट शिफ्ट में कई लोग काम कर रहे थे, जो धमाके और आग की चपेट में आ गए. एसपी ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. 12 लोगों के घायल होने की जानकारी भी दी है.
    घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि एसिड लीक कैसे हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे. हालांकि खबर लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. आंध्र प्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे. बाकी जख्मी लोगों को 2-2 लाख रुपये मिलेंगे.

    इससे पहले 11 अप्रैल को गुजरात के भरूच में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके में 6 लोग मारे गए थे. दहेज जीआईडीसी में स्थित ओम ऑर्गेनिक नाम की फैक्ट्री में पहले आग लगी, फिर जोरदार धमाका हुआ था. पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में 26 हजार से ज्यादा कोरोना केस, शंघाई में एक वक्त का मिल रहा खाना
    Next Article दिल्ली धर्म संसद में कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया गया, पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

    Related Posts

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    September 27, 2026

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.