Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरबा राताखार एनीकट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा,नदी में मिला शव
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोरबा राताखार एनीकट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा,नदी में मिला शव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरबा राताखार एनीकट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा,नदी में मिला शव

    इस दौरान लापता पवन सिंह का शव रविवार सुबह नदी में मिला

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:- राताखार एनीकट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा हो गया। इस दौरान लापता पवन सिंह का शव रविवार सुबह नदी में मिला। पुलिस ने पंचनामा के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    कोतवाली पुलिस थाना के मानिकपुर चौकी के अमरैय्यापारा निवासी पवन सिंह अपने भाई श्याम सिंह और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ डैम के किनारे पिकनिक मना रहा था। नहाने के दौरान श्याम सिंह अचानक गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। यह देखते ही पवन बिना सोचे-समझे पानी में कूद पड़ा। दोस्तों की मदद से श्याम को तो बचा लिया गया, लेकिन पवन बह गया। डैम का जलस्तर ऊंचा होने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम और स्थानीय प्रशासन ने तलाश अभियान जारी रखा।

     

    गोताखोरों ने डैम के आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की, लेकिन पवन नहीं मिला। तलाश की कड़ी में रविवार सुबह सर्वमंगला मंदिर के सामने छठ घाट पर कुछ लोगों ने एक बहते हुए शव को देखा उसे किनारे लगाने की कोशिश की गई लेकिन बहाव में आगे निकल गया। यहां डोंगा चला रहे कुछ लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह से शव को किनारे लगाया और सूचना पुलिस को दी गई। उसकी पहचान पवन के रूप में हुई है। जानकारी होते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पवन के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया, पवन सबसे छोटा और लाडला बेटा था। वह मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। पुलिस ने पवन का शव मिलने पर गुम इंसान की सूचना को मर्ग में बदला है। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नाले व एनीकट का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए इसके आसपास जाने से बचे।

    कोरबा राताखार एनीकट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा नदी में मिला शव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: ब्राउन शुगर के साथ तस्कर राजू लोहार गिरफ्तार, 98 पुड़िया बरामद
    Next Article युवा कांग्रेस ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

    Related Posts

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.