Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निराश्रित बच्चों को चिन्हित करने के लिए अभियान साथी का गठन , 26 मई से 26 जून तक चलेगा अभियान 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    निराश्रित बच्चों को चिन्हित करने के लिए अभियान साथी का गठन , 26 मई से 26 जून तक चलेगा अभियान 

    Aman KumarBy Aman KumarMay 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निराश्रित बच्चों को चिन्हित करने के लिए अभियान साथी का गठन , 26 मई से 26 जून तक चलेगा अभियान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली द्वारा निराश्रित बच्चों के लिए प्रारंभ किया गया अभियान” साथी” के अंतर्गत झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में अभियान “साथी” के सफल एव समयबद्ध कार्यान्वयन हेतु” साथी” जिला कमिटि का गठन किया गया । अभियान” साथी” का मुख्य उद्देश्य निराश्रित बच्चों का आधार कार्ड बनवाना एवं शिक्षा सहित उन्हे सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अभियान के तहत 26 मई से 26 जून तक निराश्रित बच्चों को चिन्हित करने हेतु सघन अभियान चलाया जायेगा ताकि एक भी बच्चा आधार से वंचित न हो। इस अभियान के लिए गठित कमिटि की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार करेंगे एवं इस कमिटि के अन्य सदस्य जिला महिला व बाल विकास पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, जिला चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आधार पंजीकरण के प्रतिनिधी प्रिया, बाल गृह एवं अन्य बाल आश्रय के प्रतिनिधि, पेनॉल अधिवक्ता सुगी मुर्म, लक्ष्मी बिरुवा, शमसाद खान व दिनेश कुमार साहू एवं चार पी०एल०वी० हैं। कमिटि गठन के पश्चात सभी सदस्यों को उनके दायित्व से अवगत कराने हेतु एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी कराया गया एवं अभियान को प्रखण्ड एवं ताल्लुका के स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर बच्चों को चिन्हित करने एवं आधार से जोडने का निर्णय लिया गया।

    26 मई से 26 जून तक चलेगा अभियान निराश्रित बच्चों को चिन्हित करने के लिए अभियान साथी का गठन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पहुंचने पर ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा का सम्मान किया :आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article समाजसेवी छोटराई मुर्मू की हत्या के साजिश हुए नाकाम पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.