Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बी हैप्पी से अभिषेक बच्चन की पहली झलक जारी, बेटी की हर ख्वाहिश पूरी करेंगे अभिनेता
    Headlines सिनेमा

    बी हैप्पी से अभिषेक बच्चन की पहली झलक जारी, बेटी की हर ख्वाहिश पूरी करेंगे अभिनेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बी हैप्पी से अभिषेक बच्चन की पहली झलक जारी, बेटी की हर ख्वाहिश पूरी करेंगे अभिनेता
    काफी समय से खबर आ रही थी कि अभिषेक बच्चन और रेमो डिसूजा बी हैप्पी नाम की एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। चर्चा थी कि फिल्म में अभिषेक एक बेटी के पिता का किरदार निभाने वाले हैं।फिल्म से जुड़ीं कई जानकारियां सामने आई थीं, लेकिन न तो निर्माता-निर्देशक और ना ही अभिषेक ने इसकी पुष्टि की थी।अब आखिरकार फिल्म का ऐलान हो गया है और इससे अभिषेक की पहली झलक भी सामने आ गई है।बता दें कि अभिषेक की यह फिल्म सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

     

     

    फिल्म में अभिषेक के साथ बाल कलाकार इनायत वर्मा नजर आएंगी, जो फिल्म के पहले पोस्टर में अभिषेक के साथ दिख रही हैं।फिल्म में अभिषेक अकेले अपने बेटी की परवरिश करते दिखेंगे, क्योंकि वह इसमें सिंगल फादर की भूमिका निभा रहे हैं।यह एक अकेले पिता और उसकी समझदार बेटी की अनूठी और दिल को छू लेने वाली यात्रा पर आधारित है।यह एक डांस ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें अभिषेक के किरदार का नाम शिव रस्तोगी होगा।

     

    वह इसमें एक ऐसे पिता बने हैं, जो अपनी बेटी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है।फिल्म की कहानी दर्शकों को खुश करने के साथ-साथ उन्हें भावुक कर देगी। एक अकेला पिता अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए क्या कुछ करता है, फिल्म में उनकी इसी यात्रा को दिखाया जाएगा।इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अभिनेत्री नोरा फतेही भी एक अहम भूमिका निभाने वाली हैं, वहीं जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी इसमें महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे।

     

     

    फिल्म के निर्देशन की कमान रेमो ने संभाली है और इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है।बताया जा रहा है कि रेमो जल्द ही बाप-बेटी की एक खूबसूरत कहानी दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।इनायत और अभिषेक दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2020 में आई फिल्म लूडो में साथ दिखे थे। अब 4 साल बाद अभिषेक और इनायत फिर साथ आ रहे हैं।फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों की उत्सकुता बढ़ा दी है। दोनों एक डांस प्रस्तुति के लिए तैयार दिख रहे हैं।बता दें कि यह वही फिल्म है, जिसका नाम रेमो ने पहले डांसिंग डैड रखा था और सलमान खान फिल्म में काम करने वाले थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशरारती तत्व स्कूल में फेंक रहे हैं गंदगी छात्रो ने निकाली रैली
    Next Article सेवादार बापू महिंदर सिंह का निधन, सीजीपीसी ने जताया गहरा शोक

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.