Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एरॉन फिंच ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
    Breaking News Headlines

    एरॉन फिंच ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया टीम के T20 कप्तान ने संन्यास का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलिया के T20 कप्तान एरॉन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास ले लिया है. टेस्ट और वनडे से तो वो पहले ही रिटायर हो चुके थे, अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल को भी अलविदा कह दिया है. फिंच के संन्यास से साफ है कि ऑस्ट्रेलिया का टी20 कप्तान भी अब नया होगा. वैसे, पिछले साल वनडे से संन्यास के बाद ही ये तय हो गया था कि फिंच अब जल्दी ही टी20 से भी संन्यास ले लेंगे. उन्होंने कहा भी था कि वो बिग बैश के बाद अपने भविष्य पर फैसला करेंगे. और अब ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश खत्म होने के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है. फिंच ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 5 टेस्ट, 146 वनडे और 103 टी20 मैच खेले.

     

    फिंच ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पिछले साल हुए T20 वर्ल्ड कप में की, जहां वो अपनी टीम को सेमीफाइनल तक भी ले जाने में नाकाम रहे थे. उन्होंने इंजरी के चलते टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भी नहीं खेला था. लेकिन इस नाकामी से पहले ऑस्ट्रेलिया को साल 2021 में पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले कप्तान भी फिंच ही हैं. तब उनकी टीम न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन बनी थी.

     

    फिंच ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 254 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 19 शतक के साथ 8,804 रन बनाए. कमाल की बात ये है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी T20 में आया, जब उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ केवल 76 गेंदों पर 172 रन ठोके. फिंच ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए अपनी फैमिली, टीम मेट, सपोर्ट स्टाफ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सभी का धन्यवाद किया. उन्होंने साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने और 2015 में घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने को अपने करियर का सबसे बेहतरीन पल बताया.

     

    एरॉन फिंच ने T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया. फिंच ने 76 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 40 जीते और 32 हारे. वहीं 3 मुकाबले बेनतीजा रहे. वो इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे. उन्होंने 142.53 की स्ट्राइक रेट से 3120 रन 103 मैचों में बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं : एसआरके कमलेश
    Next Article बीवी बनोगी तो ही मिलेगा लीड रोल, प्रोड्यूसर की शर्त का आयशा कपूर ने किया खुलासा

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.