Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतिशी, निलंबित आप विधायकों को दिल्ली विधानसभा गेट पर रोके जाने के बाद आप ने ‘धरना’ दिया
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आतिशी, निलंबित आप विधायकों को दिल्ली विधानसभा गेट पर रोके जाने के बाद आप ने ‘धरना’ दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आतिशी, निलंबित आप विधायकों को दिल्ली विधानसभा गेट पर रोके जाने के बाद आप ने ‘धरना’ दिया

    नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य विधायकों को बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोके जाने बाद आप विधायकों ने परिसर के बाहर धरना दिया।

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) वालों ने सरकार में आते ही ‘‘तानाशाही की हदें पार कर दीं।’’

     

     

    मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण आप विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। आप ने कहा कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय से बी.आर. आंबेडकर की तस्वीर कथित रूप से हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी।

    आप नेताओं ने बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर के गेट के बाहर धरना दिया।

    आप नेताओं ने आंबेडकर की तस्वीरों वाली तख्तियां पकड़ रखी थीं और ‘डफली’ की थाप के साथ सत्तारूढ़ दल के खिलाफ ‘‘बीजेपी सुन ले, जय भीम, जय भीम’’ … ‘‘बीजेपी की तानाशाही नहीं चलेगी’’ के नारे लगाए।

     

     

    आप विधायक कुलदीप कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने (विधानसभा में) ‘जय भीम’ के नारे लगाए और इस कारण हमें तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। आज हमें सदन में प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह गलत है। वे विपक्ष की आवाज को कैसे रोक सकते हैं? वे पूरे विपक्ष को भाग लेने से कैसे रोक सकते हैं?’’

    धरने पर बैठे आप के एक अन्य विधायक संजीव झा ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष का आदेश अजीब है। हम ही थे जिन्होंने उनकी नियुक्ति का समर्थन किया था और अब उन्होंने हमें निष्कासित कर दिया है। हम विधानसभा अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह हमारे फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। यह भाजपा सरकार डॉ. बी.आर. आंबेडकर की विचारधारा से नफरत करती है।’’

    आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि जब भाजपा विधायक सदन में मेज पर चढ़ गए थे, तब भी उन्हें इस तरह से (विधानसभा में प्रवेश से) नहीं रोका गया। खान एकमात्र विधायक हैं जिन्हें निलंबित नहीं किया गया है क्योंकि वह उस दिन विधानसभा में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’’

    इससे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आतिशी ने कहा, ‘‘ ‘जय भीम’ के नारे लगाने को लेकर तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज ‘आप’ विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ।’’

     

     

    मंगलवार को आतिशी सहित आप के 22 में से 21 विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था। आप विधायकों का निलंबन उस दिन हुआ जब दिल्ली सरकार ने शराब नीति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पेश की, जिससे आप और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ गया।

    सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपराज्यपाल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, आतिशी और आप के अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से बी. आर. आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर कथित तौर पर हटाए जाने का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

    दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सदन में उपस्थित विपक्षी विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नवगठित सदन में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण को बाधित करने के कारण आप के 21 विधायकों को निलंबित कर दिया था और व्यवधान के कारण मार्शलों को सभी 21 विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश जारी किया।

    निलंबन के बाद आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में आंबेडकर की तस्वीरें लेकर प्रदर्शन किया। आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उस पर आंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर हटाकर भाजपा ने अपना असली रंग दिखा दिया है। क्या उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबासाहेब की जगह ले सकते हैं?’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के इचाक क्षेत्र में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं हालात : अधिकारी
    Next Article अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.