Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप सांसद संजय सिंह बोले- केजरीवाल के खिलाफ हुई साजिश, भाजपा ने किया शराब घोटाला
    Headlines राजनीति

    आप सांसद संजय सिंह बोले- केजरीवाल के खिलाफ हुई साजिश, भाजपा ने किया शराब घोटाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आप सांसद संजय सिंह बोले- केजरीवाल के खिलाफ हुई साजिश, भाजपा ने किया शराब घोटाला
    सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर छह महीने बाद आप सांसद संजय सिंह बुधवार को जेल से बाहर आए। जमानत मिलने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो गए हैं। आज संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हुई है। इस साजिश में भाजपा के बड़े नेता शामिल हैं। भाजपा ने शराब घोटाला किया है। संजय सिंह ने कहा, ‘आज मैं आपके सामने यह बताने के लिए आया हूं कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश कैसे रची गई। यह शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।’

     

     

    संजय सिंह ने कहा, ‘एक व्यक्ति हैं, मगुंटा रेड्डी, जिन्होंने तीन बयान दिए, उनके बेटे राघव मगुंटा ने सात बयान दिए। 16 सितंबर को जब उनसे  पहली बार ईडी ने पूछा कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को जानते हैं, तो उन्होंने सच बताया और कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की लेकिन चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में मैं मिला था। लेकिन उसके बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया और पांच महीने जेल में रखने के बाद उनके पिता ने अपना बयान बदल दिया।’

    आप सांसद ने आगे कहा, ‘मगुंटा रेड्डी पर 16 सितंबर को पहली बार कार्रवाई होती है, 10 फरवरी तक उसे कहा जाता है केजरीवाल के खिलाफ बयान दो जिसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। राघव मगुंटा के सात बयान लिए जाते हैं। उन्होंने सात में से छह बयानों में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन 16 जुलाई को सातवें बयान में उन्होंने अपना रुख बदल लिया और साजिश का हिस्सा बन जाता है। पांच महीनों की प्रताड़ना के बाद के बाद वह बदल जाता है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देता है।’

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन छह बयानों और उनके पिता के दो बयानों को हटा दिया गया और ईडी ने कहा कि हमें उस पर भरोसा नहीं है। ऐसे बयान जो अरविंद के खिलाफ नहीं थे, जिन बयानों में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं था, ईडी ने कहा कि हमें इसपर भरोसा नहीं है। बाप-बेटे पर दबाव बनाकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान लिया गया। मगुंटा रेड्डी की तस्वीर पीएम मोदी के साथ है। 16 जुलाई को केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के बाद 18 जुलाई को इनकी जमानत हो जाती है। यह बहुत बड़ी साजिश है।’

     

     

    जेल से बाहर निकले संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    भूरे रंग की जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राज्यसभा सदस्य जेल से बाहर निकले तो आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया, देखो देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया और संजय सिंह जिंदाबाद। उन्होंने उन पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाईं। इसके बाद संजय सिंह अपनी गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का समय नहीं, बल्कि संघर्ष का समय है। तिहाड़ जेल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप विधायक दुर्गेश पाठक भी पहुंचे थे।

    जेल से बाहर निकलते ही बरसे संजय सिंह
    संजय सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल व मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से मुलाकात की। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के तानाशाह को अगर मेरी आवाज सुनाई दे रही है तो मैं बताना चाह रहा हूं कि यह आम आदमी पार्टी है। हम आंदोलन की कोख से पैदा हुए हैं, डरने वाले नहीं हैं।

     

     

    ‘केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे’
    आप सांसद ने बुधवार को जेल से बाहर आने के बाद कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में भेज दिया। उनका गुनाह केवल यह है कि वे दिल्ली की दो करोड़ जनता को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, मुफ्त में पानी, माताओं-बहनों को एक हजार रुपये की आर्थिक मदद और बसों में फ्री यात्रा देना चाहते हैं। कल भगवंत मान को गिरफ्तार कर लो, फिर कहो कि इस्तीफा दो। केरल के सीएम विजयन की बेटी पर जांच शुरू कर दी है। ममता बनर्जी के भतीजे पर जांच शुरू कर दी। कहेंगे कि विजयन और ममता बनर्जी इस्तीफा दो। केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे।

    ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो भाजपा का उतना बड़ा पदाधिकारी’
    संजय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 6 महीने तक गलियों में घूम-घूमकर लोगों को हिमंत बिस्वा के घोटालों के बारे में बता रहे थे और प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर असम का सीएम बना दिया। यह लोग अजित पवार पर 70 हजार के घोटाले का आरोप लगाते थे, मोदी जी ने उन्हें भी गले लगा लिया। आज जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी है, वह भाजपा का उतना बड़ा पदाधिकारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक ने दी बड़ी राहत, लगातार सातवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
    Next Article BIHAR :जमुई में नरेंद्र मोदी के सवालों पर लालू का जवाब ‘झूठ का अंबार, झूठ का दरबार.. मोदी सरकार’

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.