Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘आप’ सरकार पानी की बर्बादी रोकने में विफल: भाजपा
    Headlines राजनीति

    ‘आप’ सरकार पानी की बर्बादी रोकने में विफल: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘आप’ सरकार पानी की बर्बादी रोकने में विफल: भाजपा

    नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और उस पर पानी की बर्बादी रोकने में विफल रहने तथा इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

    भाजपा की दिल्ली इकाई की सचिव एवं नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पानी की कमी के कारण लोगों को टैंकर माफिया द्वारा लूटा जा रहा है।

     

     

    इससे पहले दिन में पुलिस ने मुनक नहर क्षेत्र में टैंकर माफिया की गतिविधियां रोकने के लिए गश्त शुरू की और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दक्षिण दिल्ली के निवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाले पाइपलाइन नेटवर्क का निरीक्षण किया।

    आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली सरकार शहर भर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) द्वारा गश्त के जरिए सुनिश्चित कर रही है कि, मुख्य पाइपलाइन से रिसाव के कारण एक बूंद पानी भी बर्बाद न हो।

    आतिशी पर निशाना साधते हुए स्वराज ने आरोप लगाया कि टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के बजाय मंत्री उन्हें संरक्षण दे रही हैं।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘आतिशी का कहना है कि यदि टैंकर माफिया पर अंकुश लगाया जाये तो भी ज्यादा पानी नहीं बचेगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को टैंकर माफिया द्वारा लूटा जा रहा है।’’

    भाजपा नेता ने पानी की बर्बादी और रिसाव को रोकने में विफल रहने तथा इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने के लिए ‘आप’ सरकार की आलोचना की।

    स्वराज ने कहा, ‘‘मैं ‘आप’ सरकार और आतिशी से पूछना चाहती हूं कि वे कब तक बहाने बनाते रहेंगे और लोगों को गुमराह करते रहेंगे। उन्हें अपने वातानुकूलित प्रेस वार्ता कक्ष से बाहर आकर लोगों की परेशानी देखनी चाहिए।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है: नायडू
    Next Article मोदी ने जम्मू कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की, आतंक रोधी क्षमताओं के पूर्ण इस्तेमाल का निर्देश दिया

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.