Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी गोलचक्कर स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी नेता अभिषेक कुमार ने किया।

    प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई गई।

    अभिषेक कुमार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग और आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से एलपीजी गैस सिलेंडर समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जल्द राहत देने की मांग की।

    पार्टी नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

    बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांव-गांव पहुंच रहा डालसा का न्याय रथ, पोटका के सुदूर इलाकों में विधिक जागरूकता अभियान
    Next Article तुलसी भवन में रवीन्द्रनाथ ठाकुर व सुमित्रानंदन पंत जयंती पर सजा ‘काव्य कलश’ 42 साहित्यकारों ने किया स्वरचित काव्य पाठ

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.