Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम आदमी पार्टी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया
    Breaking News Headlines राजनीति

    आम आदमी पार्टी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आम आदमी पार्टी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया

     

     

    नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संसद सदस्यों ने अपनी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का बहिष्कार किया।

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबाकारी नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

    ‘आप’ के सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया और दावा किया कि यह अभिभाषण केंद्र सरकार ने लिखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करते हैं।

    उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यह ‘‘जांच एजेंसियों का घोर दुरुपयोग है।’’

     

     

     

     

    उन्होंने ‘ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो’, ‘तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘केजरीवाल को रिहा करो’ की तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया और ‘पीएम जवाब दो’ जैसे नारे लगाए।

    ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘यह तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया। हम प्रधानमंत्री से जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को बंद करने तथा केजरीवाल को रिहा करने के लिए कह रहे हैं।’’

    सिंह ने कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि इसे सरकार ने लिखा है। हम चर्चा में भाग लेंगे और सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे।’’

     

     

     

     

    संगरूर से ‘आप’ सांसद गुरमीत सिंह मीत हायर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र को ‘‘पूरे देश में कुचला’’ जा रहा है।

    हायर ने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र तक जांच एजेंसियों का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी जेल में डाला गया। हमारे (दिल्ली) शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया तथा वे करीब दो साल से जेल में हैं। आप सांसद संजय सिंह को बिना किसी वजह के छह महीने तक जेल में रखा गया। यह देश के लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है।’’

    हायर ने कहा कि सीबीआई ने केजरीवाल को जल्दबाजी में गिरफ्तार किया क्योंकि उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की पूरी संभावना थी।

     

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘यह तानाशाही का बड़ा उदाहरण है।’’

    ‘आप’ सांसद ने कहा कि पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ मामले पर चर्चा कर रही है और उनके समर्थन से जोरदार ढंग से आवाज उठायी जाएगी।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के गठन के बाद बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला , राज्य का होगा तीसरा निजी मेडिकल कॉलेज
    Next Article साईं स्कैन एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर प्रा॰ लिमिटेड में मार-पीट एवं धमकी दिये जाने को इंडियन मेडिकल एशोसिएशन ने गम्भीरता से लिया

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 2, 2026

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.