Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाकुंभ में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए बनाई गई रणनीति
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    महाकुंभ में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए बनाई गई रणनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाकुंभ में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए बनाई गई रणनीति

    प्रयागराज:  प्रयागराज में अगले महीने आयोजित होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए बहुआयामी रणनीति बनाई गई है।

    महाकुंभ में पूरे विश्व से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

    पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘डिजिटल महाकुंभ’ को ‘साइबर सुरक्षित’ महाकुंभ बनाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की रणनीति बनायी है।

     

     

    उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रयागराज में साइबर विशेषज्ञों और पुलिस के आला अधिकारियों की एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र में बैठक हुई जिसमें कुछ साइबर विशेषज्ञ डिजिटल माध्यम से भी जुड़े रहे।

    कुमार ने कहा, “महाकुंभ में साइबर अपराध से लड़ने के लिए हमने एक बहुआयामी रणनीति बनाई है जिसमें पुलिस अधिकारियों के अतिरिक्त आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)- कानपुर जैसे विशेषज्ञ संस्थानों से साइबर विशेषज्ञों को सम्मिलित किया गया है।”

     

     

     

    उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) भानु भास्कर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर, अपर पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध), पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला एवं साइबर विशेषज्ञ शामिल हुए।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान साइबर सुरक्षा के संबंध में विचार-विमर्श किया गया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
    Next Article भाजपा का ‘डबल इंजन’ युवाओं पर ‘डबल अत्याचार’ का प्रतीक बन गया है: प्रियंका गांधी

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.