सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- चाकुलिया में कुष्ठ रोग खोज अभियान अंतर्गत चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया
सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-चाकुलिया में कुष्ठ रोग खोज अभियान अंतर्गत चर्म रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया l
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जिला आर सी एच पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ 0 रंजीत कुमार पांडा एवं जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने कुष्ठ रोग खोज अभियान-2025 पखवाड़ा (10 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025) अंतर्गत किये जाने वाले गतिविधियों से अवगत कराया।
जिला कुष्ठ परामर्शी, डॉ0 राजीव लोचन महतो ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार का दाग तथा दाग में निश्चित सुनापन तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है ,तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। कुष्ठ रोग न अभिशाप है और न पीछले जन्म का पाप। यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है और इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है।उन्होंने कुष्ठ रोग का कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण,उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के बारे में बताया।
डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने सेल्फ केयर के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने रिकंस्ट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया कि इस सर्जरी के द्वारा दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है।उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित चर्मरोग जाँच शिविर में डॉ0 राजीव के द्वारा 25 संदेहास्पद मरीजों को जाँच कर 2 नये कुष्ठ मरीजों की सम्पुष्टि कर नि:शुल्क एम0डी0टी0 का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों डॉ 0 रंजीत मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश वर्मा, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रणय बहुरिया, एम0पी 0डब्लू0 राम कृष्णा पानी,डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती तथा संजय चटर्जी का योगदान रहा।

