Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई चाइल्डलाइन, सी.डब्लू.सी, ऑब्जर्वेशन होम, वन स्टॉप सेंटर से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई चाइल्डलाइन, सी.डब्लू.सी, ऑब्जर्वेशन होम, वन स्टॉप सेंटर से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई चाइल्डलाइन, सी.डब्लू.सी, ऑब्जर्वेशन होम, वन स्टॉप सेंटर से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत कार्यरत सभी घटकों जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा की गई।

     

    उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, डी.सी.पी.ओ, एनजीओ प्रतिनिधि व अन्य संबंधित बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में बाल कल्याण समिति से प्राप्त परित्याग बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण, एकल अभिभावक वाले बच्चे एवं अनाथ बच्चों को योजनाओं से आच्छादित किए जाने, वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित बालिकाओं/ महिलाओं के आवासन, विधिक सहायता, परामर्श और पुलिस सहायता जैसी सेवाओं की समीक्षा की गई ।

     

    साथ ही, चाइल्ड लाईन की गतिविधियों के संबंध में एवं उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा किया गया । वहीं मिशन वात्सल्य योजना, फॉस्टर केयर योजना के साथ ही चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करने, बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल विवाह, बाल संरक्षण, पॉक्सो, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से जुड़े अन्य कानून पर चर्चा की गयी ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी स्टेकहोल्डर को निर्देशित किया कि विशेष परिस्थितियों में रह रहे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं ।

     

    सभी का दायित्व है कि न केवल ऐसे बच्चों के शैक्षणिक विकास में बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण के दिशा में भी कार्य किए जाएं । उन्होने कहा कि स्लम में रहने वाले बच्चे को भी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में पहल करें। साथ ही निर्देशित किया कि जो बच्चे भिक्षावृत्ति करते पाए जाएं उनकी काउंसिलिंग करें एवं उनके माता-पिता की भी काउंसिलिंग करें। उपायुक्त ने कहा कि बाल संरक्षण बेहद जरूरी है, इसके लिए सभी को सहयोगात्मक भावना से कार्य करने की जरूरत है । बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सहयोगात्मक रणनीति विकसित करने, बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर हितधारकों के साथ संवाद को सुविधाजनक बनाने, बाल संरक्षण ढांचे को मज़बूत करने तथा बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेसीसी के अंतर्गत ऋण समझौता मेगा शिविर का आयोजन
    Next Article भारत आदिवासी पार्टी द्वारा उपायुक्त कार्यालय समक्ष तीन सूत्री मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.