Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया​, 12 लोग दब गए मलबे में
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया​, 12 लोग दब गए मलबे में

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया​, 12 लोग दब गए मलबे में
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उसकी चपेट में मजदूरों की पांच झोपड़ियां आने से 12 लोग मलबे में दब गए। पुलिस, दमकलकर्मी व एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक सभी को मलबे से किसी तरह निकाला और ट्रामा-2 में भर्ती कराया।

     

     

     

    जहां प्रतापगढ़ निवासी मुकादम व बेटी आयशा  की मौत हुई।एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि अंतरिक्ष अबरिल ग्रीन नाम से एक अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है। उससे सटे रोड के किनारे कई मजदूर पांच झोपड़ियां बनाकर परिवार संग रह रहे हैं। एडीसीपी ने बताया कि रात एक बजे तक मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। सभी को ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया।घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर जेसीबी से बेसमेंट की खोदाई की गई थी। इसके चलते इमारत को नुकसान पहुंचा और देर रात उसका कुछ हिस्सा भरभरा कर ढह गया। निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूर का काम करने वाली बीकेटी निवासी सुनील ने बताया कि वह रोड के दूसरी तरफ झोपड़ी डालकर रहता है। रात को सभी लेबर खाना-पीना खाकर लेटे थे। कुछ झोपड़ी के अंदर थे तो कुछ गर्मी के चलते बाहर थे। करीब 11.30 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज का एहसास हुआ।

     

     

     

     

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पांच झोपड़ियों में चार पुरुष, दो बच्चे और एक महिला थी। घटना के वक्त पांच अन्य मजदूर भी खड़े थे। वह लोग भी अपार्टमेंट का हिस्सा ढहते ही उसमें गिर पड़े। लोगों ने किसी तरह पांचों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। निर्माणाधीन अपार्टमेंट के पास ही कई अपार्टमेंट बने हैं। हादसे के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे से इलाकाई लोगों में दहशत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article8 दिन में दूसरी बार ​आएंगे पीएम मोदी राजस्थान, दो अक्टूबर को मेवाड़ दौरे पर पीएम
    Next Article वायु प्रदूषण रोकने के लिए सख्ती: 1 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर के उपयोग पर लगेगी रोक

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.