Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UNSC की कार्रवाई: हाफिज सईद का बहनोई मक्की वैश्विक आतंकवादी घोषित, कश्मीर से जुड़ा है कनेक्शन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    UNSC की कार्रवाई: हाफिज सईद का बहनोई मक्की वैश्विक आतंकवादी घोषित, कश्मीर से जुड़ा है कनेक्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    न्यूयॉर्क. पाकिस्तान के खूंखार आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने वैश्विक आतंकवादियों की लिस्ट में डाल दिया. रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल जून में चीन द्वारा प्रस्ताव पर रोक लगाने के बाद यह बड़ी सफलता भारत के हाथ लगी है. संयुक्त राष्ट्र ने अपने बयान में कहा कि 16 जनवरी 2023 को सुरक्षा परिषद समिति ने आईएसआईएल, अल-कायदा और संबद्ध व्यक्तियों से संबंधित प्रस्तावों 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) के अनुसार आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्टों की लिस्ट में डाल दिया है.

     

     

    मक्की को एक खूंखार आतंकी के रूप में जाना जाता है, जो विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में पैसे जुटाने, भर्ती करने और हमलों की योजना बनाने के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के मिशन पर काम कर रहा है. मक्की को पहले ही भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा एक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. साथ ही मक्की लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) प्रमुख और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बहनोई है और आतंकवादी संगठन के भीतर विभिन्न बड़ी भूमिकाओं में काम करता रहा है.

     

     

     

    अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, 2020 में एक पाकिस्तानी आतंकवाद-रोधी अदालत ने आतंकवाद की फंडिंग के एक मामले में मक्की को दोषी ठहराया और उसे जेल की सजा सुनाई. आपको बता दें कि चीन पहले भी कई अवसरों पर पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों के खिलाफ आने वाले प्रस्तावों पर रोक लगता आ रहा था. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को सूचीबद्ध करने के लिए भारत

     

     

    और अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव पर पिछले साल जून में चीन ने अंतिम समय में रोक लगा दी थी. चीन ही हर बार अड़ंगा लगाता था, मगर इस बार उसने ऐसा नहीं किया. हालांकि इस बार मक्की को आतंकी सूची में शामिल कराने के बाद यह भारत की बड़ी जीत मानी जा रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशॉर्ट सर्किट की चिंगारी से दो फुस के घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख।
    Next Article अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने की दूसरी शादी, बदला ठिकाना

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.