Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने पुलिस पर उठाए सवाल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने पुलिस पर उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने पुलिस पर उठाए सवाल

    विधायक सरयू राय ने कहा कि तीन वर्ष पहले जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की जनता ने मुझे इस अपेक्षा से विधायक बनाया था कि इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था क़ायम होगी और उस गिरोह पर अंकुश लगेगा जो सत्ता की प्रत्यक्ष/ परोक्ष शह से आम जनता के लिए सिरदर्द बन गया है, क़ानून व्यवस्था अपने हाथ में लेकर मनमानी कर रहा है और जब जिसे चाहे प्रताड़ित करते रहता है.

    मेरे चुनाव जीतने के बाद यह गिरोह शिथिल हो गया था. पर अब फिर सिर उठाने लगा है. अपना असली रूप दिखाने लगा है. जनता में ख़ासकर व्यवसायियों में भय और आतंक का वातावरण बनाने की कोशिश करने लगा है.

    दो दिन पहले शहर के एक उद्यमी संगम अग्रवाल के कार्यालय में घुसकर मारपीट करना इसका ताज़ा उदाहरण है. मीडिया में खबर आने के बाद मैं उद्यमी के कार्यालय गया था. उन्होंने बदन पर लगी चोटों को दिखाया, वहाँ का सीसीटीवी फ़ुटेज देखा. इनके कार्यालय में घुसने वालों में एक के हाथ में हथियार दिख रहा है. पुलिस ने मार खाने वाले से भी और मारने वालों से भी एफआईआर ले लिया है. इस मामले से जुड़ा ह्वाट्सएप चैट भी देखा और अभद्र गाली गलौज का ऑडियो भी सुना. हमला पूर्व नियोजित, पूर्व घोषित था.

    गत 28 अक्टूबर 2022 को टाऊन हाल मैदान में निहत्थे समूह पर आक्रामक हुजूम के हमला में भी पुलिस ने ढाई माह बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं किया है. अनुसंधान पूरा नहीं किया है. पता नहीं अनुसंधान एफआईआर तक ही सीमित है या हमलावरों की शिनाख्त भी वीडियो देखकर हुई है. दोनों पक्ष से एफआईआर ले लिया है. संतुलन साधन की कोशिश हो रही है. इस मामले में कार्रवाई हो गई होती तो संगम अग्रवाल के ऑफिस में हमला करने की हिम्मत नहीं होती.

    मैंने कई ऐसे मामलों की जानकारियाँ इस बीच पुलिस को दिया है जो मुझे क़ानून के प्रतिकूल प्रतीत हो रही हैं. इन मामलों में पुलिस की पहल संतोषजनक नहीं रही है. यह चिंता का विषय है. इससे आपराधिक प्रवृति को प्रोत्साहन मिलता है.
    मारपीट करना, थाना में एफ़आइआर के साथ काउंटर एफआईआर होना, एक ही अनुसंधानकर्ता द्वारा दोनों का अनुसंधान करना, अनुसंधान में संतुलन साधना, दबाव डालकर उभय पक्षों में समझौता कराना, अपराधियों एवं ग़ैरक़ानूनी कार्यों में लिप्त रहने वालों के प्रति पुलिस द्वारा उदारता बरता जाना, सत्ता में शामिल लोगों का पुलिस पर दबाव बढ़ना आदि के कारण पीड़ित पक्ष के प्रति न्याय नही होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
    मैं अपने विधानसभा क्षेत्री जनता को, खासकर आर्थिक गतिविधियों में संलग्न लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि विगत अनेक वर्षों में व्याप्त भय और आतंक को पुनः इस क्षेत्र में हावी नही होने दूँगा और पुलिस के भी पूर्वकाल के रवैया में परिवर्तन के लिए विवश करूँगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article PAK vs NZ: न्‍यूजीलैंड ने दूसरा वनडे 79 रनों से जीतकर किया हिसाब बराबर

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.