Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में हादसा, खाई में गिरे JCO समेत 3 जवान शहीद
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में हादसा, खाई में गिरे JCO समेत 3 जवान शहीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नियमित गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन सैनिकों शहीद हो गए. भारतीय सेना ने हादसे के बारे में बताया कि ये लोग नियमित गश्त के दौरान हादसे का शिकार हो गए.

     

     

    हादसे के बारे में भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में एक गहरी खाई में फिसल जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और दो सैनिकों की मौत हो गई. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों फिसलकर खाई में गिर गए.

     

     

    श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट किया, “अग्रिम क्षेत्र में एक नियमित गश्त अभियान के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवान बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिर गए. तीनों बहादुरों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं.” इससे पहले माछिल सेक्टर में पिछले साल 18 नवंबर को भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था. हिमस्खलन की चपेट में आने से तब सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी. अधिकारियों का हादसे के बारे में कहना था कि सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन सैनिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गए.

     

     

    यह हादसा तब हुआ जब माछिल सेक्टर में अपने एक साथी को इलाज के लिए ले जाने के दौरान भारतीय सेना के एक गश्ती दल के दो जवानों की मौत हो गई. घटना के बारे में श्रीनगर स्थित रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल एमरोन मुसावी ने कहा कि गनर सौविक हाजरा ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एक नियमित लिंक गश्त के दौरान सांस लेने में कठिनाई होने की शिकायत की. कर्नल मुसावी ने कहा कि प्रारंभिक स्वास्थ्य मूल्यांकन के बाद, सौविक को निकटतम चौकी पर ले जाने का निर्णय लिया गया. सौविक की निकासी के दौरान, गश्ती दल के कुछ जवान भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए. उन्होंने कहा कि निकटतम चौकी से सैनिकों के साथ तुरंत खोजी और बचाव अभियान शुरू किया गया.

    हाइपरथर्मिया से पीड़ित गनर सौविक हाजरा की हालत बिगड़ने लगी, इसके बाद सुबह करीब 10.30 बजे हवाई निकासी का अनुरोध किया गया. कर्नल मुसावी ने कहा कि सौविक को कुपवाड़ा के 168 सैन्य अस्पताल (एमएच) में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के हालात बदतर: बढ़ी महंगाई, एक बोरी आटे की कीमत 3500 रुपये तक पहुंची
    Next Article रायबरेली : कोहरे की वजह से भीषण हादसा, ढाबे पर पलटा डंपर, 3 की मौत

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.