Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IMD का रेड एलर्ट: ठंड-कोहरा से कांपेंगे एमपी सहित यह पांच राज्य
    Breaking News Headlines

    IMD का रेड एलर्ट: ठंड-कोहरा से कांपेंगे एमपी सहित यह पांच राज्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. एमपी, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्य ठंड के प्रकोप से कांप गए हैं. शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. दिल्ली में तो हर दिन ठंड के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही, जिससे सर्दी और सितम ढा रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि 10 जनवरी की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ आने के 48 घंटों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर और ठंडे दिन की स्थिति कम होने की संभावना है.

     

     

     

    कई राज्यों के लिए रेड जारी

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा बना रहेगा. जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है.

    10 जनवरी के बाद मिलेगी राहत

     

     

    आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामणि ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के लिए रेड अलर्ट और राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 10 जनवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण, दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

    इस बीच, उत्तर राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-10 जनवरी को क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से गंभीर स्थिति जारी रहने की संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना के छिटपुट इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article38 साल पुराना नासा का यह सैटेलाइट नियंत्रणहीन हुआ, इस हफ्ते धरती से टकराने की आशंका
    Next Article दीवानी मामलों में लागू नहीं हो सकता एससी-एसटी एक्ट, ऐसा करना कानून का दुरुपयोग: सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.