Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय अपने तीन साल के विकास कार्य के लेखा जोखा सार्वजनिक किया
    Breaking News खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय अपने तीन साल के विकास कार्य के लेखा जोखा सार्वजनिक किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2023No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद 7 जनवरी 2020 के दिन मैंने विधानसभा में शपथ ग्रहण किया था. तदुपरांत 7 जनवरी 2021 को एक वर्ष का और 7 जनवरी 2022 को दो वर्षों के विधायक के रूप में अपने कार्यों का ब्योरा संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से जनता के बीच रखा था. आज तीन वर्षों का संक्षिप्त लेखा-जोखा रखने के लिए आपके समक्ष हूँ. विगत 3 वर्षों में इस क्षेत्र में विधायक निधि से, नगर विकास विभाग की निधि से और टाटा स्टील की निधि से अनेक काम हुए हैं जिनमें मुख्यतः पानी, बिजली, सडक, सफाई, पार्क आदि के काम शामिल हैं. विगत 3 वर्षों में विधायक निधि से करीब ₹10 करोड़ की 156 योजनाएँ लागू हुई हैं, जिनमें से 2022 में करीब ₹4.50 करोड़ की61 योजनाएँ लागू हुई हैं. वर्ष 2022 में विधायक निधि से करीब ₹3.50 करोड़ की योजनाएँ प्रक्रियाधीन हैं, जिनके अगले 31 मार्च 2023 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है.

     

     

     

     

     

    इसके अतिरिक्त गत 3 वर्ष की अवधि में नगर विकास विभाग की निधि से करीब ₹24 करोड़ की 175 योजनाएँ लागू हुई हैं जिनमें से ₹11.60 करोड़ की योजनाएँ वर्ष 2022 में लागू हुई हैं. इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 से नगर विकास विभाग की निधि से ₹8.25 करोड़ की योजनाएँ प्रक्रियाधीन हैं.

    7 जनवरी 2021 के संवाददाता सम्मेलन में मैंने कहा था कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में जमशेदपुर के लिए अधिक से अधिक सहायता लेने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करूँगा. प्रसन्नता की बात है कि 2021 में इस मद में ₹15.58 करोड़ का आवंटन जमशेदपुर पूर्वी के लिए मिला. सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद इस मद की योजनाओं पर वर्ष 2022 में कार्य आरम्भ हुआ हो चल रहे हैं। साथ ही वर्ष 2022 में अनाबद्ध निधि से मेरे क्षेत्र में ₹62 लाख की एक योजना पर काम शुरू हुआ है.

    इसके साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा टाटा लीज क्षेत्र के अधीन है. इस क्षेत्र में जनसुविधाएँ देना कम्पनी का दायित्व है. परंतु हाल तक इस क्षेत्र की बस्तियों में कंपनी की सुविधाएँ नहीं के बराबर थीं. इस बीच हमने बस्तियों को कंपनी का पानी और बिजली दिलाने के लिए पहल आरम्भ किया. यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है. लीज क्षेत्र अथवा लीज क्षेत्र के बाहर की जिन बस्तियों को विगत अनेक वर्षों से कंपनी का पानी, बिजली नहीं मिल सका था, उन्हें कंपनी ने पानी-बिजली देना आरम्भ कर दिया है. कतिपय उदाहरण उल्लेखनीय हैं –

     

     

     

     

     

    1.मोहरदा पेयजल परियोजना जेबीभीएनएल की बिजली पर आश्रित था. बिजली कटते ही पेयजल आपूर्ति बंद हो जाती थी. हमने प्रयास किया और मोहरदा पेयजल परियोजना के लिए कंपनी की बिजली मिल गई.

    2.बर्मामाइंस की इंदर सिंह बस्ती को कंपनी की बिजली मिल गई.

    3.मोहरदा-मुराकाटी इलाके में सभी घरों में बिजली देने पर कंपनी राजी हो गई है. सर्वे का काम पूरा हो गया है.

    4.लीज क्षेत्र के बाहर मुराकाटी-हुरलुंग तक बिजली देने के लिए ओड़िया स्कूल मोहरदा में कंपनी ने नया पावर ट्रांसफॉर्मर बैठाने का काम शुरू कर दिया है ताकि आसपास की बस्तियों में बिजली दी जा सके.

    5.मर्सी अस्पताल से टेल्को सिवरेज डिस्पेंसरी स्टेशन के समीप नए पुल से आगे 700 मीटर तक बिजली की लाईन डालने के लिए कंपनी ने पथ निर्माण विभाग से 1612.2022 को तथा कंपैक्ट पावर डिस्ट्रिब्युशन सब स्टेशन बैठाने के लिए 9 मीटर X 8 मीटर के चिन्हित सरकारी भूखंड पर अंचलाधिकारी से 28.12.2022 को अनापत्ति प्रमाण पत्र माँगा है.

    6.भुईयांडीह के छाया नगर और निर्मल नगर बस्तियों के सभी घरों में बिजली कनेक्शन देने के लिए कंपनी ने सर्वे पूरा कर लिया है. इसके लिए नया पावर सब स्टेशन बैठाने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है.

    7.बागुन नगर क्षेत्र के घरों में बिजली क्षमता बढाकर 2 केवीए से 10 केवीए करने के लिए कंपनी वहाँ एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर बैठा रही है.

    8.हमारे प्रयास से सरकार ने जेबीभीएनएल, जमशेदपुर के महाप्रबंधक की अध्यक्षता में कंपनी के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त समिति गठित कर दिया है जिसकी बैठक महीना-डेढ महीना में होती है. बैठक में गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली देने में आ रही कठिनाइयों का निष्पादन किया जाता है, नया लाईन देने में अधिक पैसा लेने की शिकायतों का निपटारा होता है.

    9.कंपनी तैयार हो गई है कि जिस क्षेत्र की जनता कंपनी की बिजली लेना चाहती हैं वहाँ कंपनी अधोसंरचना खड़ा करेगी.

    10.केबुल टाऊन के इलाके में वर्तमान में एक प्वाइंट के स्थान पर सभी घरों में अलग अलग बिजली कनेक्शन देने पर कंपनी सहमत हो गई है. आगामी 18 जनवरी 2023 को होने वाली संयुक्त समिति की बैठक में प्रगति की समीक्षा होगी.

    11.जिन क्षेत्रों में जेबीभीएनएल की बिजली है उन इलाकों की जनता बिजली कटने से परेशान रहती है. कंपनी हमारे इस प्रस्ताव पर सहमत हो गई है कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जेबीभीएनएल की बिजली आपूर्ति में कटौती होने पर कंपनी इस कमी को पूरा करेगी. जेबीभीएनएल महाप्रबंधक के साथ हुई दो बैठकों में इसपर गंभीर विचार हुआ है. इस बारे में संयुक्त तकनीकी प्रस्ताव बनाकर सरकार को सौंपने का निर्णय हुआ है.

    12.इसके साथ ही जेबीभीएनएल की बिजली आपूर्ति संरचना सुधारने, फीडरों की संख्या बढ़ाने तथा फीडर से ट्रांसफॉर्मर तक और वहाँ से घरों के कनेक्शन तक की लाईन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्य आरम्भ हो गया है.

    13.हमने जेबीभीएनएल द्वारा घरेलू बिजली के मीटर रीडिंग की समस्या का समाधान करने पर बल दिया है. इसके लिए हमने तकनीकी सुधार करने और मीटर रीडिंग नियमित करने पर जोर दिया है जिसे बिजली अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया है.

    14.क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चलता है कि अभी भी अनेक स्थानों पर बिजली के तार बांस के खंभों पर खड़े है, केबलिंग का कार्य अधूरा है, केबलिंग को ट्रांसफॉर्मर से नहीं जोड़ा गया है, लोहा एवं सीमेंट के बिजली पोल जर्जर हो गए हैं, आवासीय भवनों के उपर हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं, भूमिगत केबलिंग की जरूरत है. वर्षों से पेंडिंग पड़े इन कार्यों को पूरा करने और दुरुस्त करने पर काम शुरू हो रहा है.

     

     

     

     

     

    15.सिदगोडा 10 नम्बर बस्ती के 750 उपभोक्ताओं को बकाया 1.50 करोड़ बिजली बिल में 30 प्रतिशत की छूट मिली है और यहाँ की बिजली व्यवस्था अपने हाथ में लेने पर कंपनी ने काम शुरू कर दिया है.

    पेयजल आपूर्ति:-

    बिजली के अतिरिक्त लीज एवं लीज के बाहर की बस्तियों में पेयजल की आपूर्ति करने पर कंपनी सहमत हो गई है. कोविड काल से ही कंपनी के साथ कई बैठकें इस बारे में हुई हैं, जिनमें कंपनी ने पेयजल आपूर्ति की योजनाएँ लागू करने में हुई प्रगति का ब्यौरा दिया है.

    रामाधीन बगान, मनीफीट, ग्वाला बस्ती (तार कंपनी), आजाद बस्ती जेम्को, मिश्रा बगान, नामदा बस्ती जीत सिंह बगान एवं आदर्श नगर, महानंद बस्ती, केबुल टाऊन हरिजन बस्ती, छाया नगर, टीना बस्ती एवं संतोषी माता मंदिर के सामने कैरेज कॉलोनी बर्मामाइंस, भक्ति नगर, कल्याण नगर, किशोरी नगर, जेपी नगर, इंद्रा नगर आदि इलाकों में पेयजल कनेक्शन का प्रतिवेदन कंपनी ने दिया है.

    इसके अतिरिक्त सबलीज एवं बगान एरिया के विभिन्न मुहल्लों और मोहरदा के पेयजल कनेक्शन के बारे में 2020 से 2022 के बीच दिये गए पेयजल कनेक्शनों की सूचना कंपनी ने दी है और इन इलाकों में माँग के अनुरूप नए कनेक्शन देने की जारी प्रक्रिया का लक्ष्य भी दिया है जिसकी सूची काफी लंबी है. यह सूची 16 मई 2022 तक की है. हमने दिसंबर 2022 तक का अद्यतन विवरण कंपनी से माँगा है.

    हमने छायानगर से बाबूडीह-लालभट्ठा-छाई बस्ती के इलाकों में पानी, बिजली, सिवरेज, जल निकासी की समस्या दूर करने के कार्य को प्राथमिकता से लिया है. ये समस्यायें बरसों से लंबित है. इसमें लीज एरिया और गैर लीज एरिया दोनों आते हैं. इसके लिए दिनांक 17.05.2022 को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया था. तबसे इस बारे में हुई स्थायी एवं दीर्घकालिक प्रगति से अवगत कराना आवश्यक है.

    1.ब्रह्माण टोला एवं ग्वाला बस्ती, भुईयांडीह में जल निकासी एवं सिवरेज की समस्या वर्षों से चली आ रही है. विगत तीन वर्षों में कंपनी एवं जेएनएसी के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ दर्जनों बार इस क्षेत्र का दौरा हुआ है. तब समाधान निकला है कि छाई पहाड़ के नीचे सुरंग बनाकर जल निकासी की जाएगी, जिसपर किसी भी दिन कंपनी द्वारा कार्य आरम्भ किया जा सकता है.

    2.बाबूडीह-लाल भट्टा-छाई बस्ती एवं अन्य समीपवर्ती इलाकों में स्थायी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की एक अलग योजना कंपनी प्रबंधन ने स्वीकृत कर दिया है, इसके लिए निधि भी स्वीकृत हो गई है. लिण्डे के खाली भूखंड पर, जहां ट्रक खड़ा रहते हैं, एक विशाल जल शुद्धीकरण संयत्र स्थापित करने पर जल्द ही काम शुरू होगा, जहां से पूरे इलाके में पेयजल की आपूर्ति होगी. इस क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने का सर्वे पूरा हो गया है. संयत्र स्थापित करने के साथ ही पाईप डालने का काम भी शुरू होगा.

     

     

     

     

     

     

    3.जोडोबेड़ा सीमेंट प्लांट जाने वाली जलापूर्ति पाईप लाइन में अचानक जल प्रवाह बंद कर दिए जाने से इस क्षेत्र के सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई. हमारेप्रयास से जलापूर्ति तो आरम्भ हो गई परंतु फोर्स नहीं होने के कारण सभी घरों तक पानी नहीं पहुँच रहा है. इस इलाके के लिए भी कंपनी ने अलग पाईप लाईन बिछाकर घर घर वैध पेयजल कनेक्शन देने की योजना स्वीकृत कर दिया है, निधि की व्यवस्था भी कर दिया है. सर्वे का काम प्रगति पर है. यह कार्य भी बाबूडीह-लाल भट्टा पेयजल आपूर्ति योजना के साथ ही मार्च 2023 में आरम्भ करने का आश्वासन कंपनी ने दिया है. तब तक पुराने पाईप लाईन से जलापूर्ति जारी रखने और इसमें पानी का फोर्स बढ़ाने पर कंपनी के अधिकारी सहमत हो गये हैं.

    4.पेयजल कनेक्शन के लिए अधिक राशि लेने की शिकायतों के निष्पादन के लिए जेएनएसी और कंपनी के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति (बिजली की तर्ज पर) गठित करने का प्रस्ताव हमने दिया है.

    कोविड काल में हमारे साथियों द्वारा किए गए कार्यों के साथ ही बीते वर्ष में हुए कतिपय कार्यों का संक्षेप में उल्लेख करना चाहता हूँ:-

    1.कोविड के दौरान लगातार 55 दिनों तक जरूरतमंदों के बीच प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण। इस दरम्यान कुल 1 लाख लोगों के घरों तक भोजन एवं राशन सामग्री पहुँचाया गया।

    2.कोविड काल के दौरान लोगों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली हौमियोपैथिक दवा ‘आर्सेनिक अल्ब 30’ का पूरे जमशेदपुर में निःशुल्क वितरण करवाया।

    3.नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाव एवं उपचार यथा सेनिटाइजर, मास्क सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने विधायक निधि से जिला प्रशासन को 25 लाख रु. प्रदान किए।

    4.कोविड से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, आॅक्सीमीटर आदि सामग्री का निःशुल्क वितरण करवाने के लिए अपने विधायक निधि से जमशेदपुर अक्षेस को 17 लाख रुपए की राशि प्रदान किया।

    5.कोविड के दौरान लोगों को ऑक्सिजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का कार्य वृहत स्तर पर किया गया।

    6.कोविड के दौरान आवश्यकता को देखते हुए एक एम्बुलेंस और शव वाहन जमशेदपुर अक्षेस को प्रदान किया।

    7.मुख्यमंत्री मानव सेवा योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 355 लोगों को प्रति व्यक्ति 1000 रु. की राशि प्रदान कराई गई.

    7 जनवरी 2022 के संवाददाता सम्मेलन में हमने कहा था कि मालिकाना, म्युनिसिपैलिटी और मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना का संकट हमें विरासत में मिला है. साथ ही इंकैब, लीज समझौता के अनुरूप जनसुविधाएँ, बेतरतीब एवं अनियमित शहरीकरण तथा बेहतर एवं वृहत जमशेदपुर आदि बिंदुओं पर काम करूँगा. मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि मैंने उपर्युक्त बिन्दुओं पर साल भर गम्भीर प्रयास किया है.

    1.इंकैब के मामले में सरकार से हस्तक्षेप की अपेक्षा पूरा नहीं हुई. कई बार आश्वासन के बावजूद सरकार ने मात्र पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से एक प्रतिवेदन भर प्राप्त किया है. मजदूरों के अधिवक्ता के प्रयास से इस बारे में उम्मीद जगी है. आईएनसीएलटी और इंक्लैट में हुई मुकदमेबाजी…

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह ने 2024 का चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
    Next Article गृह मंत्री अमित शाह से चाईबासा में मिले भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.