Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में हृदय विदारक घटना: कार ने लड़की को मारी टक्कर, कई किमी तक घसीटते रहे, हो गई मौत
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में हृदय विदारक घटना: कार ने लड़की को मारी टक्कर, कई किमी तक घसीटते रहे, हो गई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली शर्मसार हुई है. यहां स्कूटी सवार लड़की की कार से टक्कर हो जाती है. गुस्साए कार सवार पांच युवक लड़की को जब तक घसीटते हैं, जब तक उसके शरीर से कपड़े अलग नहीं हो जाते और उसने दम नहीं तोड़ दिया. पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

     

    यह सनसनीखेज घटना सुल्तानपुरी थाने के कंझावला इलाके की है. जानकारी के मुताबिक ईवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में उसका और एक कार का एक्सीडेंट हो जाता है. इस बात से गुस्साए कार सवार पांच लड़के उसे घसीटते हुए ले गए. करीब चार किलोमीटर घसीटने पर जब लड़की के कपड़े बुरी तरह फट गए और वह बेसुध हो गई तो युवक कार समेत फरार हो गए. किसी ने यह घटना देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी.

     

    शरीर क्षत-विक्षत, दोनों पैर कई जगह से कट गए थे

    जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी. वह सड़क पर पड़ी थी. उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी और पकड़े फटे हुए थे. लड़की का शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे. पुलिस ने स्कूटी के नंबर से लड़की के परिजनों का पता लगाया. फिर कार के नंबर से पुलिस पांचों लड़कों तक पहुंची. घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं. युवक कहां से लौट रहे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है.

     

    महिला आयोग हरकत में आया

    उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली. बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा. ये मामला बेहद भयानक है. मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूं. पूरा सच सामने आना चाहिए.

    पुलिस का यह है कहना

    दिल्ली आउटर के डीसीपी हरेंद्र के सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्ज कार नंबर के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया. जांच के दौरान आरोपियों ने कहा कि उनकी कार पीडि़ता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसके बाद वे आगे भागने लगे. लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटकर ले आए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, मची चीख-पुकार
    Next Article J&K: राजौरी में आतंकियों की फायरिंग में 3 लोगों की मौत, 7 घायल, सेना ने पूरे क्षेत्र को घेरा

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.