Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विदेशी निवेशकों के लिए निवेश का फेवरेट वेन्यू बना गौतमबुद्धनगर
    Headlines उत्तर प्रदेश

    विदेशी निवेशकों के लिए निवेश का फेवरेट वेन्यू बना गौतमबुद्धनगर

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्धनगर विदेशी निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विदेश भ्रमण को गई टीम योगी द्वारा तमाम विदेशी कंपनियों व सरकारों से किए गए एमओयू और निवेश इंटेंट के मौखिक वादों के अनुसार ज्यादातर निवेशक गौतमबुद्धनगर में अपने उद्यम लगाने को बेताब हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम योगी ने गौतमबुद्धनगर में हजारों करोड़ रुपए के निवेश से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं तो हजारों करोड़ रुपए के निवेश की मौखिक सहमति भी मिली है। 350 से ज्यादा कंपनियां हैं जो गौतमबुद्धनगर में निवेश को तैयार हैं। इस क्रम में दक्षिण कोरिया और जापान के दौरे पर गई टीम योगी ने जो 7 एमओयू किए हैं, उनमें से 6 गौतमबुद्धनगर में इकाइयां स्थापित करने को लेकर हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों को 16 देशों में रोड शो के लिए भेजा था। प्रतिनिधिमंडल ने 400 से ज्यादा एमओयू साइन किए हैं। इन एमओयू के माध्यम से होने वाले निवेश से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे और युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना होगा।

    टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर है फोकस
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की अगुवाई में दक्षिण कोरिया और जापान के दौरे पर गई टीम योगी ने 10 से 18 दिसंबर के बीच 25 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश को आकर्षित किया। इनमें 18 हजार करोड़ से ज्यादा के एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए, जबकि 7 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश को लेकर मौखिक प्रतिबद्धता भी मिली। इन एमओयू में ज्यादातर विदेशी निवेशक गौतमबुद्धनगर में अपना निवेश करने जा रहे हैं। चाहे वो टेक्सटाइल मशीनरी निर्माण इकाई हो, टेक्सटाइल पार्क हो या फिर अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा के विकास से जुड़ी इकाई हो। एमओयू के अलावा गौतमबुद्धनगर में कपड़ा व हथकरघा इकाई के लिए मौखिक प्रतिबद्धता भी दर्ज की गई है।

    हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
    दक्षिण कोरिया और जापान की कंपनियों के साथ टीम योगी ने जो एमओयू किए हैं उनके माध्यम से हजारों करोड़ का निवेश आएगा। जापान इंडिया इंडस्ट्री प्रमोशन एसोसिएशन के साथ 2500 करोड़ रुपए का एमओयू हुआ है, जो गौतमबुद्धनगर में टेक्सटाइल मशीनरी निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इसके माध्यम से 5 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी तरह निसेकेन क्वालिटी असेसमेंट सेंटर टोक्यो लैब गौतमबुद्धनगर में 100 एकड़ में एक 10 हजार करोड़ की लागत से डेडिकेटेड गारमेंट एंड टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करेगा। इसके माध्यम से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं, वन वर्ल्ड कॉर्पोरेशन गौतमबुद्धनगर में 50 एकड़ क्षेत्र में 5 हजार करोड़ की लागत वाली अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा के विकास का काम करेगी। सेको एडवांस लि. गौतमबुद्धनगर में 850 करोड़ के निवेश से गौतमबुद्धनगर में एक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इसके जरिए 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। यही नहीं, यूकेबी सर्विसेज व इंटरनेशनल बिजनेस सॉल्यूशन प्रा. लि. गौतमबुद्धनगर में कपड़ा व हथकरघा इकाई स्थापित करने के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

    कई अन्य कंपनियां भी हैं निवेश की इच्छुक
    दक्षिण कोरिया और जापान की कंपनियां गौतमबुद्धनगर में कई और सेक्टर में भी निवेश की तैयारी में हैं। टीम योगी की व्यापारिक समुदायों और सरकार के बीच हुई बैठकों में निवेश के जो इंटेंट हासिल हुए हैं वो भी अधिकांश गौतमबुद्धनगर में इकाई लगाने को इच्छुक हैं। इनमें दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स गौतमबुद्धनगर जिले में कोरियाई टाउनशिप और डाटा सेंटर विकसित करने को उत्सुक है। वहीं जापानी फार्मास्युटिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर फार्मा उत्पादों के लिए एक तापमान नियंत्रित वेयरहाउस स्थापित करने में रुचि दिखाई है। दूरसंचाल के क्षेत्र में काम कर रहा एनटीटी ग्रुप भी गौतमबुद्धनगर में एक डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मित्सुई एंड कंपनी लि. गौतमबुद्धनगर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के साथ एक ज्वॉइंट वेंचर बनाने पर विचार कर रहा है। सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन ने मेडिकल पार्क के विस्तार को लेकर इच्छा जाहिर की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बालीगुमा गायत्री अपार्टमेंट, नेहा अपार्टमेंट रोड में LED स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन के बाद आज क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से हुए अवगत
    Next Article जिस देश में जल को जगदीश मानने की परंपरा थी, उस देश में ही आज जलस्त्रोत सर्वाधिक प्रदूषित : केंद्रीय मंत्री शेखावत

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.