Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महरक्तदान शिविर कल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महरक्तदान शिविर कल

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महरक्तदान शिविर कल, शिविर की सफलता को लेकर सभी तैयारियां हुई पूरी

    जमशेदपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अगुवाई में होने वाले एकदिवसीय महरक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के 98वीं जयंती पर गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर सभागार में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में शहर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, सामाजिक व धार्मिक संगठन के सैकड़ों लोगों के जुटने का अनुमान है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कल रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य संयुक्त रूप से करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को अटल जी की कविता एवं विचारों पर आधारित पोस्टर व चित्र से सजाया गया है। उपरोक्त शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगा। बताया कि पिछले 20 वर्षों से अटल जी के जयंती पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों कार्यकर्ता व आमजन भाग लेकर इसे सफल बनाते हैं जिससे प्रत्येक वर्ष भर शहर के सैकड़ो जरूरतमंद लाभान्वित होते हैं। दिनेश कुमार ने भाजपा समर्थकों एवं शहरवासियों से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफ़ल बनाने का आह्वान किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला के दश विद्यालयों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के मॉडल के रुप मे किया जाएगा विकसित
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सड़कों के निर्माण के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की किया जांच

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.