Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाहीअनिश्चित काल के लिए स्थगित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखे हमले किए
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाहीअनिश्चित काल के लिए स्थगित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखे हमले किए

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाहीअनिश्चित काल के लिए स्थगित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखे हमले किए

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सरकार पर जमकर बरसे कहा राज्य का विकास नहीं परिवार का विकास हो रहा है

    19 दिसंबर को विपक्ष के हंगामे साथ शुरू हुई झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही 23 दिसंबर को सौहार्दपूर्ण माहौल में अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई. सेकंड सेशन में कुल 37 गैर सरकारी संकल्पों पर सवाल-जवाब के बीच भाजपा विधायक अनंत ओझा के अभिस्ताव को वोटिंग करा कर अस्वीकृत कर दिया है.

     

    झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन के नेता के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखे हमले किए. करीब 40 मिनट तक के अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने कोरोना के संभावित खतरे को लेकर की. उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से आने वाली चुनौतियों पर केंद्र की नजर है. इस मामले में केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन होगा. इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाने साधा और कहा कि हमारे विपक्ष के पास न तो नेता है, न मुद्दा और न दिशा. उससे कैसे सहयोग की उम्मीद करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूलाल जी को मुखौटा बना दिया है. उनकी जुबान से राज्य को प्रवचन सुनाए जा रहे हैं. एक आदिवासी को खड़ा कर राजनीति कर रहे हैं. लेकिन अब इनकी चिकनी चुपड़ी बातों को यहां की जनता समझ चुकी है.

     

    जबकी झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र में मास्क लगाकर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सरकार पर जमकर बरसे कहा राज्य का विकास नहीं परिवार का विकास हो रहा है

     

    भाजपा विधायक अनंत ओझा ने सवाल उठाया था कि संथाल परगना के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा जिला में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण डेमोग्राफी बदल रही है. इसलिए संथाल में एनआरसी कराने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए. जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि गोड्डा को छोड़कर संथाल के सभी जिले पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं. संथाल का कोई भी जिला बांग्लादेश की सीमा से नहीं लगता है.

     

    कांग्रेस की दीपिका पांडे और प्रदीप यादव ने भी इसपर सवाल खड़े किए और कहा कि भाजपा के लोग तनाव पैदा करने वाले सवाल उठाते हैं. हालांकि प्रभारी मंत्री ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए साहिबगंज में एक टीम भी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई बांग्लादेशी घुसपैठ है तो उसकी जानकारी दी जाए. इस मसले पर सदन में काफी हो हल्ला हुआ. जब अनंत ओझा ने अभिस्ताव वापस नहीं लिया तो स्पीकर ने वोटिंग करवाकर उसे अस्वीकृत कराया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री डी एन कमानी हाई स्कूल बिष्टुपुर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के ऊपर कार्यशाला आयोजन
    Next Article गुड गवर्नेंस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, पूर्व आयुक्त, कोल्हान श्री मोहन लाल राय एवं XLRI के प्रो. कनग राज मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.