Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात विद्यापीठ का चांसलर बनने के बाद एक्शन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत
    Headlines राष्ट्रीय

    गुजरात विद्यापीठ का चांसलर बनने के बाद एक्शन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/गांधीनगर। गुजरात विद्यापीठ के चांसलर बनने के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत एक्शन में हैं। देवव्रत अहमदाबाद नगर निगम के स्वच्छता अभियान को विद्यापीठ में भी लागू कर रहे हैं। राज्यपाल न सिर्फ विद्यापीठ को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं, बल्कि खुद भी सफाई और दूसरी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। गुजरात विद्यापीठ में राज्यपाल की सख्ती के बाद शुरू हुए सफाई अभियान में अब 20 ट्रक कचरा निकल चुका है। विद्यापीठ की बिल्डिंगों पर उगे पेड़ों को काटा जा रहा है।
    राज्यपाल ने परिसर को सुंदर बनाने के साथ-साथ जर्जर बिल्डिंगों को भी ठीक करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में आचार्य देवव्रत अचानक गुजरात विद्यापीठ पहुंचे। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भोजनालय, स्वच्छता संकुलों और छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया। छात्रावास की जर्जर हालत और पूरे परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने कहा कि यह संस्था महात्मा गांधी के आदर्शों को समर्पित है। ऐसे में इस संस्था को तो स्वच्छता के नए आदर्श प्रस्तुत करने चाहिए, लेकिन यहां की अव्यवस्था और गंदगी देखकर मन खिन्न हो उठा। छात्रावास की दीवारें पान की पीक से बदरंग हो चुकी हैं। शौचालय, स्नानागार में गंदगी का अंबार है। खेल के मैदान में लंबी घासें उग गई हैं। वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए राज्यपाल ने झाडू लेकर स्वयं सफाई का कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं को गांधीवादी कहलाने वाले व्यवस्थापकों की अव्यवस्था के कारण गुजरात विद्यापीठ गंदगी का घर बन चुका है।

    राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी का आदर्श वाक्य था कि हमारे शौचालय इतने स्वच्छ होने चाहिए कि वहां बैठकर संध्या-पूजन करने का मन हो। इसके विपरीत विद्यापीठ के छात्रावासों के शौचालय गंदगी से भरे पड़े हैं। स्नानगृहों में तंबाकू के पाउच, टूटी हुई पाइपें, टूटे पंखे यहां की दुर्दशा बयां कर रहे हैं। उनके निर्देश पर अहमदाबाद महानगर पालिका के 30 सफाई कर्मचारियों ने उद्यान से जुड़े 15 कर्मचारियों के साथ मिलकर सहित जेसीबी मशीन और हाइड्रोलिक जैक ट्रॉली की सहायता से सफाई अभियान शुरू किया। उन्होंने खेल के मैदान को भी अविलंब साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से भी साफ-सफाई में योगदान देने के लिए कहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या आरटीआई अधिनियम अपने उद्देश्य को पूरा कर रहा है?
    Next Article सनी लियोनी ने समंदर किनारे करवाया बोल्ड फोटोशूट

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.