Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल: विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप, गैर जमानती वारंट जारी
    Breaking News Headlines राजनीति

    हिमाचल: विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप, गैर जमानती वारंट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला. हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है. मामला पत्नी से मारपीट और घरेलू हिंसा से जुड़ा है. राजस्थान के उदयपुर में स्थानीय कोर्ट में मामला विचाराधीन है और 14 दिसंबर यानी बुधवार को मामले में सुनवाई होगी. फिलहाल, हिमाचल कैबिनेट की रेस की चल रहे विक्रमादित्य सिंह के लिए यह बड़ा झटका है.

     

    जानकारी के अनुसार, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और परिजनों पर उदयपुर (राजस्थान) कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी. 17 अक्तूबर 2022 को यह शिकायत दी गई थी. 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ की एक युवती को गैर जमानती वारंट जारी किए हैं. सभी प्रतिवादियों को उदयपुर कोर्ट में बुधवार (14 दिंसबर को ) को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

     

    विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने घरेलू हिंसा में महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत कोर्ट में शिकायत दी है. आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता से घरेलू हिंसा की गई. शिकायतकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा ना हो, इसलिए उसे अलग से रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने के आदेश दिए जाएं. विक्रमादित्य सिंह की शादी मार्च 2019 में मेवाड़ राजवंश की राजकुमारी सुदर्शन चुंडावत से हुई थी. दोनों में कुछ समय बाद अनबन हो गई और दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं.

     

    विक्रमादित्य सिंह ने मामले में टिप्पणी से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि पूरा मामला पारिवारिक है. फिलहाल, विक्रमादित्य सिंह अपनी माता प्रतिभा सिंह के साथ दिल्ली गए हैं. गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के 6 बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और दूसरी बार शिमला ग्रामीण से विधायक चुनकर आए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCBI की बड़ी कार्रवाई: एसएससी परीक्षा डमी कैंडिडेट मामले में 9 आयकर अधिकारी नागपुर से गिरफ्तार
    Next Article बरेली: शराबियों ने नशे में चखने के साथ खा लिए कुत्ते के पिल्लों के कान और पूंछ

    Related Posts

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.