Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोटा में 3 कोचिंग स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, रूम में फंदे पर लटके मिले
    Breaking News Headlines

    कोटा में 3 कोचिंग स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, रूम में फंदे पर लटके मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोटा. राजस्थान के कोटा में 3 कोचिंग स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया. इसमें दो स्टूडेंट एक ही हॉस्टल में रहते थे. दोनों 7 महीने से हॉस्टल में रह रहे थे. अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि दोनों दोस्त थे या नहीं. मामला तलवंडी और कुन्हाड़ी इलाके का है. बिहार के सुपौल के अंकुश यादव और गया के उज्जवल तलवंडी इलाके में रहकर कोचिंग कर रहे थे. दोनों 17 साल के थे. अंकुश नीट और उज्जवल आईआईटी की तैयारी कर रहा था. दोनों राधा कृष्ण मंदिर के पास एक ही हॉस्टल में रहते थे.

     

    दोस्त ने फोन किया, नहीं उठाया तो हॉस्टल में आए

    अंकुश का दोस्त प्रिंस उसी इलाके में हॉस्टल में रहता है. सुबह साथ में खाना खाने जाते थे. प्रिंस ने बताया कि सुबह 11 बजे अंकुश को कई बार फोन किया था. उसने नहीं उठाया. दोस्त को लेकर अंकुश के हॉस्टल पहुंचे. अंदर से लॉक लगा हुआ था. खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका मिला. पास के रूम में रहने वाले स्टूडेंट को बताया. फिर हॉस्टल संचालक को सूचना दी. अंकुश ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था. हॉस्टल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. लॉक तोड़कर देखा तो अंकुश पंखे पर लटका हुआ था. पुलिस ने शव को नीचे उतारा .

     

    15 दिन पहले ही घर से लौटा था

    प्रिंस ने बताया कि अंकुश का दीपावली के पहले एक्सीडेंट हुआ था. वो स्कूटी से गिरा था . 15 दिन पहले ही बिहार से कोटा लौटा था. वह रोज साढ़े 5 बजे के करीब अपने घर पर बात करता था. सिमराही में उसका ननिहाल है. वहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती है. जिससे भी वो अक्सर बात किया करता था.

     

    बहन पहुंची, भाई फंदे पर लटका था

    इधर, पुलिस अंकुश की डेड बॉडी को नीचे उतार रही थी कि उज्ज्वल की बहन भी हॉस्टल आई. उसने भाई के रूम का गेट बजाया. उज्ज्वल ने गेट नहीं खोला. पुलिस ने उज्ज्वल के रूम का लॉक तोड़ा. अंदर देखा तो उज्ज्वल भी फंदे से लटका था. उज्ज्वल की बहन भी कोटा में रहकर कोचिंग कर रही है. वो भी तलवंडी इलाके में हॉस्टल में रहती है.

     

    एसपी सिटी केसर सिंह शेखावत ने बताया- दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी. तलवंडी इलाके में कृष्ण कुंज पीजी हॉस्टल में एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. मौका पर पहुंचे तो दो स्टूडेंट के सुसाइड करने की घटना सामने आई. कोटा शहर में इस तरीके की घटनाएं होना बहुत ही दुखद है. दोनों ने सुसाइड कैसे किया? यह जांच का विषय है.

    कमरे में चावल लेकर गया, जहर खाया

    वहीं, कोटा के ही कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में भी एक कोचिंग स्टूडेंट ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. प्रणव वर्मा (17) एमपी के शिवपुरी का निवासी था. कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. प्रणव वर्मा 2 साल से कोटा में रह रहा था. वर्तमान में अप्रैल महीने से कुन्हाड़ी में लैंडमार्क सिटी स्थित हॉस्टल में रहता था. रविवार शाम को खाना खाया था. फिर अपने रूम में चावल लेकर गया. रात को 9 बजे के करीब उसने घरवालों से बात की. रात डेढ़ बजे हॉस्टल में रहने वाला दूसरा स्टूडेंट पानी भरने बाहर आया तो प्रणव अचेत पड़ा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिया शर्मा ने पहना बोल्ड रिवीलिंग आउटफिट
    Next Article पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भाईयों में झगड़ा, छोटे ने बड़े भाई का प्राइवेट पार्ट काटा

    Related Posts

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.