Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस बोली- वो तो भूपेश सरकार है इसलिए यहां हो रहा G-20 समिट, रमन राज में डरकर लोग नहीं आते थे
    Breaking News Headlines राजनीति

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस बोली- वो तो भूपेश सरकार है इसलिए यहां हो रहा G-20 समिट, रमन राज में डरकर लोग नहीं आते थे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में जी-20 सम्मेलन साल 2023 में होने जा रहा है. इस समिट की एक अहम बैठक प्रदेश में होगी. इसे लेकर सियासी बयान सामने आने लगे हैं. कांग्रेस इसे मौजूद प्रदेश सरकार की कामयाबी बता रही है. भाजपा का इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का नतीजा बता रहे हैं. अब कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का एक बयान सामने आया है. उन्होंने प्रदेश की पिछली सरकार की तीखी आलोचना की है.

     

    अपने बयान में सुशील शुक्ला ने कहा- जी20 का सम्मेलन, छत्तीसगढ़ माडल की अंर्तराष्ट्रीय गूंज है. जिस छग में रमन राज में नक्सल आतंक के कारण लोग आने से परहेज करते थे, आज वहां जी 20 सम्मेलन हो रहा है यह भूपेश सरकार की उपलब्धि है. भारत सरकार भी छत्तीसगढ़ मॉडल को दुनिया के सामने रख रहा है. किसी भी देश में जब कोई अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन या बैठक होती है. उसी स्थान का चयन किया जाता है जो उस देश में सर्वोत्तम हो ताकि मेजबान देश की अंर्तराष्ट्रीय छवि और निखरे. केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ने भी यह मान लिया छत्तीसगढ़ सरकार के काम पूरे प्रदेश के सर्वोत्तम है तथा छत्तीसगढ़ सरकार की योजनायें देश की अन्य राज्यों से बेहतर है.

     

    कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले 4 साल में छत्तीसगढ़ में इतना परिवर्तन हो गया कि जिस छत्तीसगढ़ में देश के दूसरे प्रांतो के लोग इसलिये आने से हिचकते थे कि यहां नक्सल आतंक है उसी छत्तीसगढ़ में आज अंर्तराष्ट्रीय बैठक होने जा रही है. रमन राज के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के कैलिपर्स (कृत्रिम अंगों का साइज) का नाप लेने न्यूजीलैंड के इंजीनियर छत्तीसगढ़ नहीं आ रहे थे. उन्होंने उनका नाप दिल्ली में लिया था. आज उसी छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा, जी 20 की बैठक होने जा रही है, यह भूपेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है.

     

    सीएम कर चुके हैं पीएम से बात

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बता चुके हैं कि जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर, 2023 में होनी है. हाल ही में हुई एक वर्चुल बैठक में सीएम ने पीएम से बात की है. इस बैठक के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया है कि, तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग हुई. मैंने अतिथियों के लिए विश्व स्तर की व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया है. माना जा रहा है कि ये बैठक नवा रायपुर में होगी.

     

    अब पूरे विश्व में गूंजेगा छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने जी-20 की बड़ी बैठक छत्तीसगढ़ में सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है. अपने बयान में उन्होंने कहा- इससे राज्य की संस्कृति और अतिथि देवो भव की भावना का दुनिया भर में फैलाव होगा. छत्तीसगढ़ की संस्कृति की सुगंध, छत्तीसगढ़ की माटी की महक दूर देशों से पधारने वाले देवतुल्य अतिथियों के माध्यम से और अधिक विस्तारित होगी. हमारी अनूठी संस्कृति धर्म दर्शन अध्यात्म का प्रसार नए सोपान छुएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोरक्को ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम
    Next Article बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी को मिला मौका

    Related Posts

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    November 11, 2026

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    November 11, 2026

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि की पुण्यतिथि को लेकर विशेष तैयारी

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    त्योहारी सीजन में भी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लेटलतीफी बरकरार

    गौ माता सोने की खदान है- सुमित खंडेलवाल

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.