Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री के नाम पर फंसा पेंच, वीरभद्र सिंह परिवार को मनाने बैठक
    Breaking News Headlines राजनीति

    हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री के नाम पर फंसा पेंच, वीरभद्र सिंह परिवार को मनाने बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री के नाम पर पेंच फंसा हुआ है. आलाकमान विधायकों की संख्या के समर्थन के आधार पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने के हक में है, लेकिन वीरभद्र सिंह का परिवार सुक्खू को सीएम बनाने के हक में नहीं और जिद पर अड़ा है. इसी को लेकर शिमला के ओबरॉय होटल में केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और पिछली विधानसभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कुछ विधायकों की बैठक जारी है.

     

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि चुनाव में जीते तीन निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस का समर्थन करेंगे. वहीं सुक्खू ने एक और बड़ा दावा ठोंका. उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक भी टूटेंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी कहा कि सीएम पद को लेकर फैसला पार्टी हाईकमान करेगा. पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह बखूबी निभाऊंगा.

     

    बता दें, मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो दावा किया है, उसे नजरअंदाज करना आलाकमान के लिए भी आसान नहीं हो रहा है. सुखविंदर सिंह सुक्खू पिछले 40 साल से कांग्रेस में जुड़े हैं. हाईकमान और संगठन में उनकी गहरी पहुंच है. तीसरी बार विधायक बन चुके हैं. इसके साथ ही राज्य में जनता के बीच भी उनकी गहरी पकड़ है.

     

    इस विधानसभा चुनाव में भी सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुनावी रणनीति का असर दिखा. उन्होंने अपने गृह जिले हमीरपुर में पहली बार पांच में चार सीटें कांग्रेस की झोली में डाल दीं. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता और हमीरपुर जिले को बीजेपी मुक्त कर दिया. ऐसा माना जा रहा है कि उनके साथ काफी तादाद में कांग्रेस के विधायक हैं. यही कारण है कि उनका इस पद पर किए गए दावे में काफी दम है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैंडूस ने तमिलनाडु में मचाई भारी तबाही, कई जगह उखड़े पेड़, वाहनों को भी हुआ नुकसान
    Next Article नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी ब्लास्ट सीआरपीएफ कोबरा के जवान गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.