आज दिनांक 09-12-2022 को सरकार के संयुक्त सचिव, ग्रा0वि0वि0, झारखंड सरकार के पत्रांक (N) 1622 के आदेश के आलोक में श्री राजीव कुमार रंजन, राज्य समन्वयक, प्लानिंग सेल श्री दीपक कुमार, राज्य मनरेगा कोषांग, झारखंड रांची द्वारा जामताड़ा जिले के प्रखंड नाला अंतर्गत चकनयापाडा एवं बंदरडीहा, करमाटांड प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर एवं बरमुंडी में संचालित मनरेगा योजनाओ का निरीक्षण किया गया।
*जिसमें बिरसा हरित ग्राम योजना, सिचाई कूप, डोभा, नाडेप ,आंगनबाड़ी केंद्र पशुधन योजना के तहत निर्मित/निर्माणाधीन गाय शेड, मुर्गी शेड, सूकर शेड, मनरेगा पार्क की वृस्तित जानकारी संबंधित मेट, लाभुक एवं मजदूरों से ली गई।*
*योजनाओ में कार्यरत मजूदरो का भुगतान से संबंधित मस्टर रोल और जॉबकार्ड का भी सत्यापन किया गया साथ ही टीम द्वारा कार्य स्थल पर मनरेगा सुविधा का भी अवलोकन किया गया।*
*मनरेगा टीम द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया की मनरेगा के कार्यों में महिला मजदूरों की संख्या बढ़ाए साथ ही बोर्ड निर्माण सही से करवाएं।*
*उक्त निरीक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री कोशल कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड श्री अफजर हसनैन, श्रीमती पूनम कुमारी, परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कनिय अभियंता, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मेट, लाभुक एवं मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।